प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयास करे पुलिसः सीएम

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है।

मुख्यमंत्री धामी से सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एसोसिएशन के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारी युवापीढ़ी को खराब कर रहा है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है। ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण के लिए कैबिनेट उप समिति के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Keywords:- Chief Minister, Puskhkar Singh Dhami, Uttarakhand Police, IPS Association, COVID Pandemic, Law & Order

Contents
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत बताई। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है।मुख्यमंत्री धामी से सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में आईपीएस एसोसिएशन के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स हमारी युवापीढ़ी को खराब कर रहा है। इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इसकी जड़ तक जाने की जरूरत है। ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके।पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण के लिए कैबिनेट उप समिति के गठन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *