By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Election: हरक सिंह को कांग्रेस ने अभी तक क्यों नहीं पूछा, वापस क्यों लेगी भाजपा?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > Uttarakhand Election: हरक सिंह को कांग्रेस ने अभी तक क्यों नहीं पूछा, वापस क्यों लेगी भाजपा?
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

Uttarakhand Election: हरक सिंह को कांग्रेस ने अभी तक क्यों नहीं पूछा, वापस क्यों लेगी भाजपा?

Rajesh Pandey
Last updated: January 21, 2022 12:56 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
फोटो- सोशल मीडिया से लिया है
SHARE

क्या हरक सिंह भाजपा में वापस जा रहे हैं या फिर कांग्रेस में या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, ये सवाल सोशल मीडिया में चल रहे हैं। हरक सिंह को लेकर जो अटकलें, पहले से लगती रही हैं, वो आज भी हैं। हरक सिंह ने कभी साफ शब्दों में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। हालांकि इस बार उनके सामने जो परिस्थितियां हैं, उनको लेकर वो भी, कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में नहीं हैं।

मीडिया में हरक सिंह के हवाले से एक खबर है- आज तय करूंगा, किस मोर्चे से लडू़ंगा चुनाव। भाजपा और कांग्रेस के संदर्भ में, एक सवाल तो बनता है क्या अब भी हरक सिंह ही तय करेंगे, जबकि भाजपा उनको निष्कासित कर चुकी है और छठें दिन भी कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया।

सोशल मीडिया में उनको कांग्रेस में एंट्री नहीं मिलने की स्थिति में कहा जा रहा है कि वो पुनः भाजपा में शामिल हो सकते हैं, पर इस संबंध में भाजपा के किसी भी वरिष्ठ नेता की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। सवाल यह उठता है कि कुछ दिन पहले ही हरक सिंह को कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में रहने और कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं को देखते हुए निष्कासित करने वाली भाजपा उनको वापस क्यों लेगी।

[feed url=”https://newslive24x7.com/category/election/” number=”7″]

यदि मान भी लिया जाए कि भाजपा उनको वापस ले भी लेती है, तो कोई वजह तो होगी और यह वजह भाजपा को बतानी होगी। उनको भाजपा में लेने की बात, केदारनाथ, कोटद्वार और डोईवाला सीटों के प्रत्याशी घोषित नहीं होने के बाद उठी। जिन लोगों ने हरक सिंह के भाजपा में फिर से शामिल होने की अटकलों  को आगे बढ़ाया, क्या वो बताएंगे कि भाजपा उनको क्यों लेगी। यदि इन तीन सीटों में से किसी एक पर उनको टिकट देने के आसार बताए जाते हैं, तो सवाल उठता है क्या भाजपा के पास इन सीटों पर उम्मीदवार नहीं है। जहां भाजपा से टिकट पाने के दावेदारों की लंबी लाइन हो, वहां हरक सिंह की वापसी का इंतजार क्यों किया जाएगा। इसलिए फिलहाल हरक सिंह ही भाजपा में वापसी के कयास तो खारिज हो जाते हैं।

वहीं, छह दिन बाद भी कांग्रेस में हरक सिंह की एंट्री नहीं हो सकी। जबकि महीनों से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से सौ-सौ बार माफी मांग सकता हूं, कांग्रेस में शामिल हुए बिना ही कांग्रेस के लिए काम करने, कांग्रेस की सरकार बनने की बात कहने के बाद भी कांग्रेस ने उनका हाथ नहीं थामा। भले ही प्रदेश कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता हरक सिंह को कांग्रेस में शामिल कराने के पक्ष में हो, पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति के बिना उनका स्वागत नहीं हो सकता। अभी तक तो उनके कांग्रेस में स्वागत के आसार नहीं दिखते।

भाजपा में वापसी और कांग्रेस में शामिल होने का कोई भी रास्ता, हरक सिंह की इच्छा पर निर्भर नहीं है। यहां भाजपा या फिर कांग्रेस को ही निर्णय लेना है। तीसरा सवाल यह कि क्या हरक सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, यह उनकी इच्छा पर निर्भर करता है। निर्दलीय चुनाव लड़ने से पहले हरक सिंह को काफी आकलन करना होगा।

 

You Might Also Like

UKSSSC ने घोषित किया इन पदों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट
Lateral entry Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya: राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में अब कक्षा 7, 8, 9 और 11 में भी मिलेगा प्रवेश
आधी रात को कांग्रेस ने पांच सीटों पर बदले दावेदार
डीएम का सख्त एक्शनः रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम सीज, भूमि पर अवैध कब्जे का मामला
उत्तराखंड में सिविल जज पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
TAGGED:Harak SInghHarish RawatUttarakhand BJPUttarakhand congressUttarakhand Election
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड में प्रियंका का नारा कितना बुलंद करेगी कांग्रेस
Next Article उत्तराखंड चुनावः हरक सिंह कांग्रेस में शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?