Uttarakhand Election 2022: भाजपा ने कुछ इस तरह गुनगुनाया हरीश रावत का गीत

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत रोचक होने जा रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया जंग की बात हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक ट्वीट किया, जिसका जवाब उत्तराखंड भाजपा ने ट्वीट के जरिये दिया।
दरअसल, सुबह एक फोटो साझा किया था, जिसमें रावत ने कांग्रेस का झंडा पकड़ा है और उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता खड़े हैं। रावत एक गीत ट्वीट करते हैं-
#कांग्रेस_पार्टी_जिंदाबाद
“कदम-कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाये जा,
ये जिंदगी है उत्तराखंड के लिए, उत्तराखंडियत के तराने गाये जा।
गण – प्रीत का यश गुनगुनाये जा, ये जिंदगी है उत्तराखंड की,
उत्तराखंडियत का झंडा उठाए जा”।। 
रावत इस गीत के माध्यम से कांग्रेस के गीत गाने और उत्तराखंडियत का झंडा उठाने की बात करते हैं।

Contents
देहरादून। उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत रोचक होने जा रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया जंग की बात हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने एक ट्वीट किया, जिसका जवाब उत्तराखंड भाजपा ने ट्वीट के जरिये दिया।दरअसल, सुबह एक फोटो साझा किया था, जिसमें रावत ने कांग्रेस का झंडा पकड़ा है और उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता खड़े हैं। रावत एक गीत ट्वीट करते हैं-#कांग्रेस_पार्टी_जिंदाबाद“कदम-कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाये जा,ये जिंदगी है उत्तराखंड के लिए, उत्तराखंडियत के तराने गाये जा।गण – प्रीत का यश गुनगुनाये जा, ये जिंदगी है उत्तराखंड की,उत्तराखंडियत का झंडा उठाए जा”।। रावत इस गीत के माध्यम से कांग्रेस के गीत गाने और उत्तराखंडियत का झंडा उठाने की बात करते हैं।पूर्व मुख्यमंत्री रावत के ट्वीट के जवाब में भाजपा ने एक ट्वीट किया है-“कदम-कदम बढ़ाए जा, गांधी परिवार के गीत गाए जा।ये जिंदगी है गुलामी की, चापलूसियत में बिताए जा।।”“गण – राहुल गांधी का यश गुनगुनाए जा, ये जिंदगी है भ्रष्टाचार की।उत्तराखंड को लूटने का… ख्वाब तू सजाए जा।”अब यह देखना है कि जैसे जैसे चुनाव और नजदीक आएगा, भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर क्या-क्या प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री रावत के ट्वीट के जवाब में भाजपा ने एक ट्वीट किया है-
“कदम-कदम बढ़ाए जा, गांधी परिवार के गीत गाए जा।
ये जिंदगी है गुलामी की, चापलूसियत में बिताए जा।।”
“गण – राहुल गांधी का यश गुनगुनाए जा, ये जिंदगी है भ्रष्टाचार की।
उत्तराखंड को लूटने का… ख्वाब तू सजाए जा।”

अब यह देखना है कि जैसे जैसे चुनाव और नजदीक आएगा, भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर क्या-क्या प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *