ICAR IISWC Dehradun Swachhata Pakhwada 2025: IISWC देहरादून ने मेदिनीपुर में चलाया स्वच्छता और जल संरक्षण का अभियान

Rajesh Pandey

ICAR IISWC Dehradun Swachhata Pakhwada 2025: देहरादून, 21 दिसंबर, 2025ः भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC) देहरादून के पादप विज्ञान प्रभाग द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़े’ (16-31 दिसंबर) के अंतर्गत शनिवार को विकासनगर के मेदिनीपुर-बदरीपुर गांव के सामुदायिक केंद्र में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और ग्रामीणों ने मिलकर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Also Read: ICAR-IISWC Dehradun farmers meet: एकीकृत कृषि और मंडुआ जैसी पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने पर जोर

ICAR IISWC Dehradun Swachhata Pakhwada 2025 

  • पौधारोपण और पर्यावरण: पादप विज्ञान प्रभाग अध्यक्ष डॉ. जे. एम. एस. तोमर ने पौधारोपण को केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन का आधार बताया। उन्होंने पौधों की सही चयन विधि और उनके वृक्ष बनने तक संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

  • प्लास्टिक मुक्त भारत और जल प्रबंधन: डॉ. राजेश कौशल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों से आगाह किया। उन्होंने ‘गंदे पानी की रिसाइक्लिंग’ और ‘रेन वाटर हार्वेस्टिंग’ (वर्षा जल संचयन) को भविष्य की जल सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया।

  • आत्मनिर्भरता और किचन गार्डन: डॉ. जे. जयप्रकाश ने ग्रामीणों को किचन गार्डन के माध्यम से रसायन-मुक्त और पौष्टिक सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तकनीकों से कृषि लागत कम की जा सकती है।

ICAR IISWC Dehradun Swachhata Pakhwada 2025: कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस पहल से ग्रामीणों में प्लास्टिक के विकल्प अपनाने और जैविक खेती के प्रति उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर डॉ. जे. एम. एस. तोमर, डॉ. राजेश कौशल, डॉ. विभा सिंघल, राकेश कुमार, मुदित मिश्रा व संतोषी रौथाण, ग्राम मेदिनीपुर व बद्रीपुर के किसान सुनीता, कमला, सुक्को, सुरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, बाबूराम, जालम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *