Uttarakhand Chardham Yatra: वीआईपी दर्शन की व्यवस्था समाप्त करने के निर्देश

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सुव्यवस्थित और नियमानुसार यात्रा संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों धामों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

https://twitter.com/DIPR_UK/status/1525087708896370689

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरतें। चारधाम यात्रा को लेकर सरकार  मॉनिटरिंग कर रही है।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अनुसार, स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। डॉ. रावत  श्री केदारनाथ रूट का निरीक्षण करेंगे और जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *