देखें UKSSSC ने जारी की सहायक अध्यापक एलटी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

Rajesh Pandey

देहरादून। 04 मार्च, 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न विषयों के सहायक अध्यापक एलटी के श्रेष्ठता क्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की मंडल एवं शाखावार औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची (Provisional Merit List) प्रकाशित की है।

आयोग के अनुसार, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला, उर्दू, विषयों के सहायक अध्यापक एलटी पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर योजित विशेष अपीलों पर उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के 08 जनवरी, 2025 को पारित निर्णय के अनुपालन में आयोग ने 09 फरवरी, 2025  द्वारा अभिलेखों की सन्निरीक्षा के उपरान्त विषयवार श्रेष्ठता क्रम में अर्ह अभ्यर्थियों की मंडल एवं शाखावार औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची प्रकाशित की।

अधिक जानकारी के लिए देखें- पदनाम-सहायक अध्यापक(एल०टी०)(माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड)के चयन संस्तुति (Updated) सूची हेतु क्लिक करें 

आयोग के अनुसार, अभिलेखों की सन्निरीक्षण के बाद विषयवार जारी औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची के क्रम में अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रत्यावेदनों का परीक्षण किए जाने के उपरान्त विषयवार अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों को औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित किया गया है। विषयवार औपबन्धिक सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *