UKPSC की इन पदों के लिए परीक्षा 30 मार्च 2025 को, इस तारीख से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 04 मार्च, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य पदों की लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2024 का आयोजन 30 मार्च, 2025 (रविवार) को हरिद्वार नगर में करेगा।

आयोग के अनुसार, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रधानाचार्य के 14 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन किया जाना है। परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी 15 मार्च, 2025 (शनिवार) से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश-पत्र (Admit-Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को डाक से पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit-Card) नहीं भेजे जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए देखें- आयोग की विज्ञप्ति

यह भी पढ़ेंः देखें UKSSSC ने जारी की सहायक अध्यापक एलटी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *