देखें, UKSSSC ने जारी की इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुधन प्रसार अधिकारी एवं अधिदर्शक /प्रदर्शक (रेशम) के पदों पर अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।

आयोग के अनुसार, इन पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर प्रथम उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 16 फरवरी, 2024 तक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाइन आपत्तियाँ प्राप्त की गईं।

अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण करने के बाद संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) एवं उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर पशुधन प्रसार अधिकारी एवं अधिदर्शक / प्रदर्शक (रेशम) के विज्ञापित पदों के संबंध में आयोग के निर्णय के अनुक्रम में रिक्त पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में अभिलेख सत्यापन के लिए औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की है।

आयोग के अनुसार यह औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन-पत्र में किए गए दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेख सत्यापन के पश्चात् कुल अर्ह अभ्यर्थियों को उनके मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जाएगा।

आयोग ने बताया, चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि व समय की जानकारी शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए देखें- आयोग की विज्ञप्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *