By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: एक आइडिया ने बदला जीवन, पहले स्कूटी पर रखकर खाना बेचा अब दुकान पर लगती है भीड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > एक आइडिया ने बदला जीवन, पहले स्कूटी पर रखकर खाना बेचा अब दुकान पर लगती है भीड़
Blog LiveFeaturedfood

एक आइडिया ने बदला जीवन, पहले स्कूटी पर रखकर खाना बेचा अब दुकान पर लगती है भीड़

Rajesh Pandey
Last updated: March 1, 2024 7:06 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
राखी देवी जौलीग्रांट में ई रिक्शा पर खाना परोसते हुए। हर महीने की अंतिम तारीख को राखी फ्री में भोजन में परोसती हैं। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE

राजेश पांडेय। डोईवाला

“मैं राजमा चावल से भरे बरतन स्कूटी पर रखकर हिमालयन अस्पताल के गेट से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़ी थी। मुझे नहीं पता था कि यह नया व्यवसाय चल पाएगा या नहीं, पर मैंने शुरुआत की थी। मन में एक डर था, अजीब सा लग रहा था। मैं चुपचाप खड़ी थी, ईश्वर के भरोसे। मन में केवल यह बात थी, देखा जाएगा, जो होगा।”

“फल की ठेली लगाने वाले युवक ने पूछा, आप क्या बेच रहे हो। मैंने कहा, राजमा चावल हैं। उसने एक प्लेट देने को कहा। कुछ देर बाद वो फिर आया। उसने एक और प्लेट की डिमांड करते हुए कहा, बहुत अच्छा खाना बनाया है आपने। उस पहले दिन सारा राजमा चावल बिक गया। मैं बहुत खुश थी, नये व्यवसाय का पहला दिन शानदार था। इससे मेरा उत्साह बढ़ा और घर जाकर दूसरे दिन की तैयारी करने लगी।”

48 वर्षीय राखी देवी डेढ़ साल पहले के उस दिन की बात को साझा कर रही थीं, जब उन्होंने पहली बार ऋषिकेश रोड पर हिमालयन अस्पताल के मेन गेट से लगभग 50 मीटर दूर स्कूटी पर रखकर खाना बेचा था।

बताती हैं, “दूसरे दिन का अनुभव अच्छा नहीं था, पांच या छह लोग ही आए थे। पर, हमने सोचा कि शुरुआत में कोई भी काम इसी गति से चलता है। हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कुछ दिन और देखते हैं, कैसा रिस्पांस मिलता है। हो सकता है, यह काम चल जाए।”

“हम सही सोच रहे थे, हमारे बनाए राजमा चावल, कढ़ी चावल लोगों को पसंद आने लगे, हमारी स्कूटी वाली दुकान फेमस होती गई। जितना भी खाना हम घर से बनाकर ले गए, दो से तीन घंटे में बिकने लगा।”

29 फरवरी यानी महीने के अंतिम दिवस पर राखी और उनकी बिटिया महिमा ई रिक्शा पर रखे राजमा चावल और कढ़ी चावल परोस रहे थे। पर, उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के QR Code पर एक स्लिप लगाई थी, जिस पर लिखा था प्रत्येक 30 तारीख यानी महीने के अंतिम दिन एक छोटा सा भंडारा लगाया जाता है। वो इस दिन खाने के बदले पैसे नहीं लेते। इस दिन खाना फ्री होता है।

हमने देखा, एक व्यक्ति ने खाना खाने के बाद उनको भुगतान करना चाहा, तो राखी ने बताया, आज वो भंडारा लगाते हैं, खाना फ्री में है।

ऐसे हुई फ्री में खाना खिलाने की शुरुआत

राखी ने हर महीने भंडारा लगाने की शुरुआत बिटिया महिमा की सलाह पर 14 अगस्त 2023 से की, क्योंकि 15 अगस्त को उनका जन्मदिन रहता है। 15 अगस्त को छुट्टी रहती है, इसलिए 14 अगस्त को उन्होंने फ्री में राजमा चावल, कढ़ी चावल और रायता परोसा। इसके बाद सितम्बर में उन्होंने यूट्यूबर अनुराग डोभाल के जन्मदिन 18 सितम्बर पर भंडारा लगाया। अनुराग उनकी दुकान पर आए थे।

बताती हैं, “इसके बाद से हर महीने की अंतिम तिथि को छोटा सा भंडारा लगता है। हम सोच रहे हैं कि इस व्यवस्था को महीने में दो दिन किया जाए।”

दो से ढाई घंटे में बिक जाता है सारा खाना

राखी बताती हैं, “रविवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दुकान लगाते हैं। दो से ढाई बजे तक सारा खाना बिक जाता है। मैं सबसे अंत में खाना खाती हूं। प्रतिदिन लगभग 100 प्लेट खाना परोसा जाता है। हमारा उद्देश्य लंच के समय भोजन उपलब्ध कराना होता है, इसलिए 12 बजे तक दुकान लगा देते हैं। करीब आधा घंटा ईरिक्शा से सामान निकालने, टेंट लगाने, कुर्सियां और राउंड टेबल लगाने में लग जाता है।”

“हमारे पास भोजन में राजमा, कढ़ी, छोले चावल, स्पेशल रायता, चटनी होते हैं। लोग कहते हैं, दीदी आप बहुत अच्छा खाना बनाते हो। घर जैसा खाना, जो पर्याप्त मिलता है और स्वाद से भरपूर होता है।”

स्कूटी पर शुरू की थी खाने की दुकान

रानीपोखरी जाते हुए जाखन नदी पुल के पास नागाघेर निवासी राखी बताती हैं, “उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। इससे पहले लालतप्पड़ में एक कंपनी में जॉब कर रही थीं। स्वास्थ्य खराब होने पर ऑपरेशन हुआ, जॉब छोड़नी पड़ी। मैंने यह काम शुरू करने से लगभग एक साल पहले जॉब छोड़ दी थी। घर पर ही रोजमर्रा के सामान की दुकान खोली, पर दुकान चलीं नहीं। मैं अक्सर सोचती, क्या काम किया जाए, जिससे परिवार की गाड़ी आगे बढ़े।”

“बिटिया यहां जौलीग्रांट में ही एक मेडिकल शॉप में जॉब करती थी। बिटिया ने सुझाव दिया, आप खाना बहुत स्वादिष्ट बनाती हो। क्यों न जौलीग्रांट में राजमा चावल, कढ़ी चावल की शॉप खोली जाए।”

“बिटिया के सुझाव पर हमने बरतन रखने का एक फ्रेम बनाकर स्कूटी पर फिट करा दिया। घर पर ही खाना बनाया और स्कूटी से ले जाकर जौलीग्रांट में बेचना शुरू किया। बहुत दिक्कतें हुईं, सोचने लगी, लोग क्या कहेंगे। पर हमने अब यह बात सोचना बंद कर दिया है। क्या कुछ भी कहने वाले लोग, किसी के घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने आते हैं। हम अच्छा काम कर रहे हैं, भोजन परोसते हैं।”

“एक बार ब्रेकर पर स्कूटी उछलने से सारा खाना सड़क पर गिर गया। सर्दियों में खाना बहुत कम बिका। बारिश में टेंट लगाकर खाना बेचा। पर, हमने चुनौतियों से हार नहीं मानी।”

“दिल्ली से टिहरी जाने वाले एक शख्स हर माह उनकी दुकान पर भोजन के लिए आते हैं। हरिद्वार में या कहीं ओर खाना नहीं खाते। वो नेपाली फार्म से सीधा ऋषिकेश होते हुए भी टिहरी जा सकते हैं, पर उनकी दुकान पर आने के लिए वाया भानियावाला होकर टिहरी जाते हैं। वो कहते हैं, आप स्वादिष्ट खाना बनाती हो, इसलिए यहां से होकर जाता हूं,” राखी बताती हैं।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिलाया ई रिक्शा

राखी ने बताया, “खाना रखकर लाने में स्कूटी का बैलेंस बिगड़ता था। वहीं, खाने की डिमांड बढ़ रही थी, स्कूटी पर ज्यादा खाना नहीं ला पा रही थी। मैंने ई रिक्शा खरीदने के लिए जानकारी जुटाई तो पता चला कि 40 हजार रुपये डाउन पेमेंट देनी पड़ेगी। इसके बाद, हर महीने लगभग पांच हजार रुपये के आसपास किस्त देनी होगी। मेरे पास 40 हजार रुपये नहीं थे।”

“एक दिन यूट्यूबर अनुराग डोभाल का वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने मदद देने की बात कही थी। मैं उनके घर गई। उनको बताया, मुझे 40 हजार रुपये की मदद चाहिए। उन्होंने घर पर आकर देखा कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। वास्तव में मुझे (राखी को ) मदद की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, मैं आपको ई रिक्शा खरीदकर देता हूं। आपसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। यह हमारी तरफ से आपको गिफ्ट है। मुझे बहुत अच्छा लगा, उन्होंने मेरी मदद की। अनुराग बहुत अच्छे हैं, वो हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं।”

 

 

You Might Also Like

रवि सर, आपका लगाया हुआ लीची का पेड़ अभी भी मेरे बगीचे में है
अश्व गंधा की खेती के फायदे
सौ दिन में भी नारे ही लगा रही सरकार….
उत्तराखंड चुनावः भाजपा की पहली सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
सरस्वती विहार में विपिन बिहारी महाराज ने की श्रीरामकथा की अमृतवर्षा
TAGGED:Community SupportEntrepreneurshipFamily SupportFinancial StruggleFood BusinessInnovationInspirationPerseveranceSelf employmentSmall BusinessSocial Impact
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article आयुष्मान पोर्टल में तकनीकी समस्या पर एम्स ऋषिकेश ने यह कहा
Next Article देखें, UKSSSC ने जारी की इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?