मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लिए 839 आवेदन, 297 को एलओआई जारी

Rajesh Pandey
सोलर पैनल का संकेतात्मक चित्र

देहरादून। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पोर्टल msy.uk.gov.in पर 839 आवेदन आए हैं, जिनमें से 297 आवेदनों के LOI (Letter of intent) भी जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 13 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को संशोधित किया गया था। इसके बाद प्रदेश में 20, 25, 50, 100 और 200KV के ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पोर्टल msy.uk.gov.in पर 839 आवेदन प्राप्त हुए।

पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना (MSSY) योजना में 3.43 MV की स्थापित क्षमता ₹13.6 करोड़ के अनुमानित निवेश की तुलना में मॉडिफाइड मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना योजना में 839 आवेदनों में से 44.94 MWp के 297 एलओए अब तक जारी किए जा चुके हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *