हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को प्रविष्टियों में संशोधन/परिवर्तन (Edit/Correction) करने का अवसर दिया है।
आयोग की विज्ञप्ति देखने के लिए क्लिक करें- आयोग की विज्ञप्ति
आयोग के अनुसार, संशोधन/परिवर्तन (Edit/Correction) के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 10 नवंबर 2023 से 19 नवंबर 2023 तक के लिए Online Edit Window खोल दी जाएगी।
इस संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in का अवलोकन अवश्य करें।



