लालची डॉगी और पानी में परछाई

Rajesh Pandey
short stories

किसी शहर में रहने वाला एक डॉगी बहुत लालची था। एक दिन मीट की दुकान से मीट का टुकड़ा लेकर दौड़ लिया। वह स्वयं पर बड़ा गर्व महसूस कर रहा था। वह सोच रहा था कि शहर के किसी डॉगी को इतना बड़ा टुकड़ा कभी नहीं मिला होगा। दौड़ता हुआ वह नदी किनारे पहुंचा और इत्मीनान से मीट खाना शुरू किया। अभी उसने खाना शुरू ही किया था कि नजर पानी पर पड़ गई।

वह देख रहा था कि उसकी तरह का एक और बड़ा डॉगी भी उसके बराबर मीट खा रहा है। वह यह अंदाजा नहीं लगा पा रहा था कि वह पानी में अपना प्रतिबिंब देख रहा है, क्योंकि वह तो अभिमान में यह सोच रहा था कि शहर में किसी डॉगी को ऐसा अवसर कभी नहीं मिला और न ही मिलेगा। उसने सोचा क्यों न इस डॉगी से उसका खाना छीन लिया जाए। वह तो खुद को बहुत बहादुर जो समझ रहा था।

बिना कुछ सोचे समझे वह पानी में दिख रहे डॉगी पर झपट गया। पानी में गिरने पर ही उसे अपनी भूल का अहसास हुआ कि यह तो उसकी परछाई थी। डॉगी पर झपटने के चक्कर में उसके मुंह में फंसा मीट का टुकड़ा भी पानी में गिरकर बह गया। उसे अपनी गलती महसूस हुई कि लालच में इंसान हो या जानवर, अपना अच्छा बुरा नहीं समझ पाता। (अनुवादित)

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *