By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: लायंस क्लब भागीरथी ने शिक्षकों को सम्मानित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Uttarakhand > लायंस क्लब भागीरथी ने शिक्षकों को सम्मानित किया
Uttarakhand

लायंस क्लब भागीरथी ने शिक्षकों को सम्मानित किया

Rajesh Pandey
Last updated: September 5, 2017 9:52 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE
हरिद्वार। लायंस क्लब हरिद्वार भागीरथी ने शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को गुरु बृहस्पति सम्मान से सम्मानित किया। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में वक्ताओं ने गुरु शिष्य परंपरा को जीवन का सार बताया। कहा कि गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं और ज्ञान के बिना कोई भी विकास संभव नहीं।
लायंस क्लब हरिद्वार भागीरथी के समारोह में बालमंदिर के डा.आनंद वल्लभ जोशी ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ज्ञान की लौ जलाई और आध्यात्मिकता का पाठ भी पढ़ाया। आज शिक्षा पर बाजारीकरण हावी है, जिस पर अंकुश लगना चाहिए। हमारी सांस्कृतिक विरासत में वैज्ञानिकता छिपी है। गुरु शिष्य परंपरा का यह पर्व भी हमें उर्जा प्रदान करता है।
प्राचार्य डा. विजयपाल सिंह ने कहा कि संसार में पहली शिक्षक मां होती है, लेकिन वह गुरु ही होता है जो उसे संसार में जीने की कला और कामयाबी की राह बताता है। बाजारीकरण के इस दौर में गुरु शिष्य की इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। गुरु की महिमा तो भगवान से भी पहले की गई है। आज जरूरत इस परंपरा को समृद्ध करने की है।
महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल डा. शशि प्रभा ने कहा कि एक बच्चा कच्ची मिट्टी के समान होता है, जिसे गुरु ही गढ़कर सोना बनाता है। गुरु केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन के अमिट रहस्यों को अपने शिष्यों से बांटते हैं जिससे उनका शिष्य कामयाबी की राह पर आगे बढ़ें। विद्यामंदिर के वाइस प्रिंसिपल अजय सिंह ने कहा कि गुरु की महत्ता एक पिता से भी बढ़कर है। वह ही है जो उसे जीवन में सफलता के सूत्र बताता है। कहा कि आज के समाज में गुरु और शिष्य दोनों को ही समाज में अपने यथार्थ और जनहितार्थ को नहीं भूलना चाहिए।
लायंस क्लब के सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि लायंस क्लब भागीरथी आज शिक्षकों को उन्ही के कालेज में आकर सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बच्चों को अपने शिक्षकों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए। उनके ऋण से हम कभी भी उतार नहीं सकते। समारोह की राष्ट्रगान के साथ हुई।
लायंस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गर्ग और उनकी टीम ने शिक्षकों को गुरु बृहस्पति सम्मान और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। क्लब ने शिक्षिका नीलम बिष्ट और मीनाक्षी यशकल्याण को भी सम्मानित किया।  सम्मान करने वालों में अचिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,  विजय गुप्ता,  उपेन्द्र गुप्ता, रोहित तुम्बड़िया, मोहन लाल अग्रवाल,  मयूर पटेल, अतुल अग्रवाल,  मयंक गुप्ता, अंकित गुप्ता, लवनाथ शर्मा, सुरभि, स्नेह गर्ग, सरोज अग्रवाल, बबीता भाटिया, अनिल बिष्ट,राकेश कुमार, प्रतीक गुप्ता, नीलम, मी​नाक्षी, आशी आदि शामिल हैं।

You Might Also Like

चाइनीज मांझे से कट गई आधी गर्दन, एम्स ऋषिकेश ने बचाई जान
उत्तराखंड में हार के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सार्वजनिक, प्रीतम के बयान पर यह बोले हरीश रावत
सीएम अचानक पहुंचे घोषणा अनुभाग का निरीक्षण करने
Organ Donation AIIMS Rishikesh: अंगदान करके अमर हो गए ऋषिकेश के रघु पासवान, पांच लोगों को मिला नया जीवन
डोईवाला के दूधली क्षेत्र में रेल परियोजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
TAGGED:Degree college HaridwarHaridwar Lions clubTeachers day
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article असम में बीमार बच्चे को मिलीं वीआईपी सेवाएं
Next Article उत्तराखंड के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?