By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > उत्तराखंड के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’
education

उत्तराखंड के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’

Rajesh Pandey
Last updated: September 5, 2017 10:48 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

देहरादून। शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने प्रदेश के 288 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में हर जिले से चयनित माध्यमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा के एक-एक शिक्षक, जबकि संस्कृत शिक्षा के लिए राज्य स्तर पर चयनित दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनको शिक्षा में नवाचार, नामांकन, बेहतर परीक्षा परिणाम, सामाजिक कार्यों, विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आदि में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए शिक्षकों को 10-10 हजार रुपये की राशि के साथ ही राज्यपाल की ओर से चार-चार पुस्तकें भी भेंट की गईं। शिक्षकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के संकलन ‘मन की बात’, महात्मा गांधी की ‘माई एक्सपेरीमेंट विद ट्रूथ’, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ व पूर्व राष्ट्रपति डॉ.. एस.राधाकृष्णन की ‘लीविंग विद द परपज’ पुस्तकें भेंट की गईं।

उत्कृष्ट शिक्षकों के बेहतरीन कार्य को सार्वजनिक मान्यता देने और अन्य शिक्षकों को प्रेरणा के लिए वर्ष 2015 में राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ शुरू किए थे। इस वर्ष से संस्कृत शिक्षा के भी दो शिक्षकों को सम्मानित किए जाने की शुरुआत की गई है। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ.राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक थे। वे स्वामी विवेकानंद के बाद दूसरे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन व संस्कृति की जानकारी, प्रभावकारी तरीके से पूरे विश्व को प्रदान की। शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक शिक्षा देता है जबकि गुरु ज्ञान देता है। हर शिक्षक को गुरु बनने का प्रयास करना चाहिए। जब शिक्षक गुरु बनकर अपने विद्यार्थियों को ज्ञान देंगे तो बच्चे स्वतः ही उनका सम्मान करेंगे और आजीवन उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।

उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक की होती है। वर्ष 2030 तक भारत में 40 करोड़ युवा होंगे। इन युवाओं को सही दिशा, शिक्षक ही दिखा सकते हैं। शिक्षकों को किताबी पाठ्यक्रम से ऊपर उठना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जिला स्तर पर टीचर्स रिफ्रेशर कोर्स या इसी प्रकार की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जा सकती हैं, जहां शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों से परिचित कराया जाए। बच्चों में वैज्ञानिक व जिज्ञासु प्रकृति विकसित करने के प्रयास करने चाहिए। शिक्षा को रोचक बनाने के लिए ई-लर्निंग व मल्टीमीडिया एजुकेशन का भी प्रयोग करना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि आज इंटरनेट तक बच्चों की आसान पहुंच है। इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि बच्चे इंटरनेट का किस प्रकार प्रयोग कर रहे हैं। ब्लू-व्हेल जैसे इंटरनेट गेम्स पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इन घटनाओं पर रोक के लिए जरूरी है कि शिक्षकों का बच्चों के साथ निरंतर संवाद हो। बच्चे अपने आप को अकेला महसूस न करें। शिक्षक बच्चों की मनोदशा की जानकारी रखें।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज को नई दिशा दिखाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज आवश्यकता है कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त भी विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की जाए।।  गवर्नर्स अवार्ड में संस्कृत शिक्षकों को भी पहली बार पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किये जाने पर मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्कृत संस्कारों को प्रदान करने वाली एक सात्विक भाषा है।

समारोह में अल्मोड़ा जिले से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गाड़ी, ताड़ीखेत की सहायक अध्यापिका विनीता खाती व राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग के प्रवक्ता शंकर दत्त भट्ट, बागेश्वर जिले से राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिगलो के सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र सती व राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये की सहायक अध्यापक दया रावत, चमोली जिले से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुहेड़ की प्रधानाध्यापिका सरला चौहान व राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के प्रवक्ता गजेंद्र सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

चंपावत जिले से राजकीय आदर्श इंटर कालेज गागर के प्रधानाध्यापक खड़क सिंह बोरा, राजकीय इंटर कालेज सिप्टी के प्रवक्ता सामाश्रवा आर्य, देहरादून जिले से राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोई बस्ती की सहायक अध्यापिका प्रीती शर्मा  व राजकीय बालिका इंटर कालेज राजपुर रोड की सहायक अध्यापिका अनीता नेगी, हरिद्वार जिले से राजकीय प्राथमिक विद्यालय टांटवाला के सहायक अध्यापक डॉ. शिवा अग्रवाल व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीतपुर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय को अवार्ड प्रदान किया गया।

नैनीताल जिले से राजकीय आदर्श उच्चतर विद्यालय पापड़ी के सहायक अध्यापक महेन्द्र सिंह सैनी व राजकीय इंटर कालेज अमिया के प्रधानाचार्य त्रिलोचन उपाध्याय, पौड़ी गढ़वाल जिले से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैजरो की प्रधानाध्यापिका नीलम जोशी व राजकीय इंटर कालेज सुमाड़ी के सहायक अध्यापक अखिलेश चन्द्र चमोला, पिथौरागढ़ जिले से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मानले के सहायक अध्यापक चन्द्रशेखर शर्मा व राजकीय इंटर कालेज नारायणनगर की सहायक अध्यापिका राजेन्द्री कन्याल को सम्मानित किया गया।

रुद्रप्रयाग जिले से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कोटी-मदोला के सहायक अध्यापक श्याम लाल भारती व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊखीमठ की सहायक अध्यापिका आशा बंगवाल, टिहरी जिले से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उलाणा कीर्तिनगर के प्रधानाध्यापक उत्तम सिंह राणा व राजकीय बालिका इंटर कालेज थत्यूड़ की प्रवक्ता ऊषा मेहरा, उत्तरकाशी जिले से राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खरवां की सहायक अध्यापिका रोशनी व राजकीय इंटर कालेज कवां एटहाली के प्रवक्ता मदन लाल को गवर्नर अवार्ड प्रदान किया गया।

ऊधमसिंह नगर जिले से राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय उमरूखुर्द खटीमा की प्रधानाध्यापिका पार्वती जोशी व राजकीय इंटर कालेज महवाडावरा,जसपुर के प्रवक्ता तजम्मुल हसन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा टिहरी गढ़वाल के सहायक अध्यापक राकेश कुमार व रामानुज श्री वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय, भूपतवाल,हरिद्वार के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश चन्द्र जोशी को सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

France social media ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन, संसद में बिल पास
Uttarakhand Primary Teacher Recruitment 2100: उत्तराखंड में जिला स्तर पर 2100 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती जल्द
Teachers Education Conclave 2025: उत्तराखंड के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025’ में करेंगे सहभागिता
शिक्षा मंत्री बोले, मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेस में सफलता की गारंटी बनेगा Uttarakhand Super-100 program
Uttarakhand Women’s Under-19 Cricket: ऋषिकेश में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट में देहरादून चैंपियन
TAGGED:Governers awardTeachers awardUttarakhand teachers
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article लायंस क्लब भागीरथी ने शिक्षकों को सम्मानित किया
Next Article हवा में प्रदूषण बढ़ने से रोकें राज्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?