Featured

कोरोना पर वारः मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, राज्य मंत्रियों को सौंपी जिलों की कमान

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में की स्थिति की समीक्षा

देहरादून। कोरोना वायरस की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए राज्य के मंत्रियों व राज्यमंत्रियों को जनपदों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, सहकारिता व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति और प्रदेशवासियों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर विचार विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और समीक्षा के लिए  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, सुबोध उनियाल को टिहरी व उत्तरकाशी, डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी, अरविन्द पाण्डेय को चम्पावत व पिथौरागढ़, यशपाल आर्य को अल्मोड़ा व नैनीताल एवं मदन कौशिक को देहरादून व उधमसिंह नगर, राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत को रुद्रप्रयाग व चमोली तथा रेखा आर्या को बागेश्वर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उधर, मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है और हर आवश्यक उपाय किया जा रहा है। अभी उत्तराखंड स्टेज वन में ही है फिर भी हर तरह की सावधानी बरती जा रही है। आगे के लिए किसी भी स्थिति के लिए पूरी योजना तैयार है।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button