health

रेडियोलॉजी में रिसर्च पर जोर

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में इंडियन रेडियोलॉजी इमेजिंग एसोसिएशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन पर यूके रिकॉन 2019 में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। एम्स में इंडियन रेडियोलॉजी इमेजिंग एसोसिएशन व उत्तराखंड आईआरआईए की राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने इस विषय में रिसर्च को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को एविडेंस बेस मेडिसिन को अपनी कार्यशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक प्रो.रवि कांत ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और आयोजन समिति को प्रतियोगिता के विजेता चिकित्सकों को पुरस्कार राशि से सम्मानित करने को कहा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी अकादमिक कार्यों के लिए प्रेरित किया। आईआरआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.हेमंत पटेल ने राष्ट्रीय कार्यशाला में सहयोग व चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के लिए एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकांत का आभार जताया।

वहीं दूसरे दिन कार्यशाला में डॉ.पंकज महेश ने पेट संबंधी रोगों का पता लगाने में रेडियोलॉजी की भूमिका पर व्याख्यान दिया। डॉ.अंजली प्रकाश ने पेट से संबंधित टीबी, डॉ.अभिनव जैन ने लिवर सर्जरी में एमआईआर की भूमिका,डॉ.शरद गाडगिल ने आंतों की बीमारी का पता लगाने में रेडियोलॉजी के योगदान तथा डॉ.प्रमोद लोनिकर ने हर्निया व पेट संबंधी रोगों पर व्याख्यान दिया।

डॉ.राहुल ने पोर्टल हायपरटेंशन में चिकित्सक की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। एम्स के डॉ.राहुल देव ने रेडियोलॉजी के जूनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के लिए और डॉ.लालेंद्र उप्रेती ने उनके लिए फिल्म रीडिंग सेशन आयोजित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ.पंकज शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में विनोद तोमर, तरुण नौगाईं, सीजा तोमर, संदीप भंडारी, अमित भंडारी, रंजन, विकास, सुरेंद्र पंवार ने सहयोग किया। इस अवसर पर रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर सक्सेना, डॉ.मंजू सैनी, डॉ.पंकज शर्मा, डॉ.उदित चौहान, डॉ.राजीव आजाद, डॉ. पुष्पराज भटेले, डॉ.मोहित तायल, डॉ.सारांश, डॉ.तरुण, डॉ. आशीष, डॉ.दिव्या पांडे, डॉ. आशीष कौशिक, डॉ. कृति मेहरोत्रा आदि मौजूद थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button