Uttarakhand: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के लिए 16 फरवरी को पहले चरण के इंटरव्यू

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स (Specialist Doctors in Uttarakhand) की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की दिक्कतें दूर होंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के चयन के लिए 16 फरवरी को पहले चरण के इंटरव्यू लेगा।

राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स को अब राज्य सरकार की तरफ से वो तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी, जो उन्हें निजी क्षेत्र में मिलती है। स्वास्थ्य विभाग के विज्ञप्ति में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के हवाले से बताया गया है,पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। कई जगहों से हमें यह जानकारी मिली कि विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब राज्य सरकार विशेषज्ञों को तैनात करने की दिशा में काम कर रही है।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग के पास ना तो दवाइयों की कमी है, ना सुविधाओं की कमी है और न ही अस्पतालों में मशीनों की कमी है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से कई बार समस्या होती है। इसे अब दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *