बेस अस्पताल श्रीनगर में कैंसर मरीजों के लिए विशेष ओपीडी 13 जुलाई को

Rajesh Pandey

श्रीनगर गढ़वाल, 11 जुलाई, 2026ः बेस अस्पताल श्रीनगर में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान कैंसर विशेषज्ञ एवं ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. अजीत तिवारी मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे। एनेस्थीसिया विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहित ने बताया कि कैंसर संबंधी जांच या परामर्श के इच्छुक मरीज सर्जरी ओपीडी के पास स्थित कक्ष संख्या 114 में पहुंचकर इस विशेष कैंसर ओपीडी का लाभ उठा सकते हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *