By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मुख्यमंत्री ने कहा, सोशल डिस्टेंस को ब्रह्म वाक्य समझकर इसका पालन करे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मुख्यमंत्री ने कहा, सोशल डिस्टेंस को ब्रह्म वाक्य समझकर इसका पालन करे
Featured

मुख्यमंत्री ने कहा, सोशल डिस्टेंस को ब्रह्म वाक्य समझकर इसका पालन करे

Rajesh Pandey
Last updated: April 3, 2020 10:09 pm
Rajesh Pandey
6 years ago
Share
SHARE

मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्यवासियों को संबोधित किया

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हम सब जान रहे हैं कि कोरोना से लड़ने में हमारे अनेक लोग बिल्कुल फ्रंटलाइन में लड़ रहे हैं। सब जानते हैं कि यह एक वैश्विक महामारी है, ऐसे में जो भी हमारे वॉरियर्स हैं, हम उनका सहयोग करें । हमारे डॉक्टर 24-24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस के जवान और तमाम जो उनके सहयोगी हैं, वो रात दिन चौराहों पर खड़े होकर के मोहल्लों में घूम घूम कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आप भी उनकी चिंता करें, क्योंकि वह सारा जोखिम आपके लिए, मेरे लिए, हमारे लिए उठा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आप उनकी जरूर चिंता करेंगे।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/586032662266033/

फेसबुक लाइव पर प्रदेश को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बार-बार यह आग्रह किया है कि सोशल डिस्टेंस को हर हाल में बना कर रखना है, नहीं तो हमारी सारी तपस्या बेकार हो जाएगी। यह सब बेकार हो जाएगा और इसलिए इस वाक्य को हम ब्रह्म वाक्य समझ करके इसका पालन करेंगे तो इस बीमारी से हम लोग न केवल निजात पाएंगे बल्कि हम अपने पड़ोसी, अपने प्रदेश और अपने देश को भी बचा पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता से कहा है कि पांच अप्रैल को हम अपने घरों में रात नौ बजे बत्ती बुझा करके और बाहर अपनी बालकनी में, अपने दरवाजे पर खड़े होकर नौ मिनट हम लोग रोशनी करें, दीया जलाएं, लालटेन जलाएं, हम टॉर्च जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाइल की फ्लैश लाइट को जलाएं और अपनी एकता का परिचय दें। हम कोरोना के खिलाफ एकजुट हैं। इस एकजुटता का परिचय हमको पांच अप्रैल रात्रि 9ः00 बजे से 9 मिनट यानी कि 9ः09 तक हमको अपनी एकता का संदेश देना है कि हम सब सैनिक बनकर के कोरोना को इस देश से भगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के गरीबों के लिए गरीब कल्याण पैकेज दिया है और उसका पैसा एकाउंट में आना शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने भी जो श्रमिक हैं, उनके एकाउंट में पैसा डालना शुरू कर दिया है। जब कभी  बैंक में जाएं पैसा लेने के लिए  तो उसमें  सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे, कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी। प्रधानमंत्री जी ने बार बार यह आग्रह किया है कि जो यह सोशल डिस्टेंस है, इसको हमें हर हालत में बना के चलना है।

उन्होंने कहा कि कई जगह हमारे यहां वृद्धाश्रम हैं, अनाथ आश्रम हैं, उनकी भी हम चिंता करें कि वहां पर कोई भूखा ना सोए। उनका दायित्व भी हमारे ऊपर है और इसलिए उनकी हम जरूर चिंता करेंगे। यह लड़ाई हो सकता है, हमको लंबी लड़नी पड़े। ऐसे में हमको उसके लिए पूर्व तैयारी करनी चाहिए।

कोरोना पर अपडेट के लिए क्लिक करें

इस दृष्टि से एनसीसी, एनएसएस और तमाम एनजीओ हैं, जो सामाजिक सरोकार रखते हैं और ऐसे सामाजिक संगठन, हमको कभी भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है। जो आर्थिक चिंतक हैं, सामाजिक चिंतक हैं उनसे आग्रह है  कि एक दिन जब यह लॉकडाउन हटेगा, जो आर्थिक नुकसान हमारे राज्य को हुआ है। इसे कैसे भर सकते हैं उसके लिए कौन से प्रयास करने हैं। इस बारे में  कोई सुझाव हो तो सरकार को दें। लॉक डाउन हटने पर भीड़ को रोकने के लिए हम किस तरह से समाज को जागरूक करें, कैसे हम उनको एजुकेट करें, किस ढंग से हम अपनी व्यवस्था बनाएं, कैसे प्लानिंग करें इस संबंध में सुझाव आमंत्रित हैं।

You Might Also Like

ऑनलाइन चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में यथार्थ, नव्या, खुशी और कंचन विजेता घोषित
डेंगू के खिलाफ देहरादून जिले में चला महाअभियान
मतदाता सत्यापन अभियान से जुड़िये
आज रात 12 बजे से देशभऱ में 21 दिन के लिए पूर्ण लॉक डाउनः प्रधानमंत्री
Uttarakhand: दो लीटर दूध बेचने के लिए रैजा देवी का संघर्ष, बाघ और हमारा रास्ता एक ही है
TAGGED:BATTLE AGAINST CORONA VIRUSChief Minister Trivendar Singh RawatCOVID-19facebook live
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article प्रशासनिक कार्यवाही का विरोध करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री
Next Article कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की प्रधानमंत्री ने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?