विद्यालयों में ही मिलेंगे आय, स्थाई निवास, जाति के प्रमाणपत्र

Rajesh Pandey
देहरादून के धारकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज में आते छात्र। फाइल फोटो

देहरादून।  उत्तराखंड शासन ने राज्य के सभी विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग के लिए स्थायी निवास, जाति, आय एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर यह कार्यवाही की गई है। सचिव शैलेश बगोली ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि “अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *