कक्षा छह से ही कौशल विकास पर फोकस करने की आवश्यकताः मुख्य सचिव

Rajesh Pandey
देहरादून। सचिवालय में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि बच्चों की रूचि के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए कक्षा छह से ही स्किल डेवेलपमेंट पर फोकस किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा,आईटीआई के प्रशिक्षक शुरुआत में अपने आस-पास के स्कूलों का दौरा करें और सप्ताह में एक प्रशिक्षण कक्षा का आयोजन किया जाए।
मुख्य सचिव ने राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकता के अनुसार लगातार कोर्स अपडेट किए जाने एवं मॉडर्न तकनीकों के प्रयोग किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों को भी नई तकनीक का प्रशिक्षण कराया जाना चाहिए। बच्चे ऑनलाइन किसी भी तकनीक की जानकारी ले सकें, इसके लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए। साथ ही, योजनाओं में इंडस्ट्रीज को शामिल करते हुए बच्चों को सीधे इंडस्ट्रीज में ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में नए एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके लिए आईटीआई लैब का आधुनिकीकरण किया जाए। इस मौके पर सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव समेत कौशल विकास विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *