सर्वेः शादी करने वाले कुंवारों से ज्यादा खुश

Rajesh Pandey

अक्सर लोग यह कहते हुए सुने जाते हैं कि शादी करके पछता रहा हूं। यह बात मजाक में या गंभीरता से कही  जाती रही है। लेकिन एक नए सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि अविवाहितों से ज्यादा खुश रहते हैं शादी करने वाले। आप माने या न माने, लेकिन यह एक सर्वे की हकीकत है। 

शादी करने तामउम्र खुश रहते हैं और यह बात बुढ़ापे में ज्यादा खुशी वाली होती है। रिसर्च मे ंकहा गया है कि विवाह का सकारात्मक प्रभाव उन लोगों के लिए ज्यादा रहता है, जो अपने जीवन साथी का सबसे अच्छे दोस्त के रूप में साथ निभाते हैं। 

साइ ब्लाग में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सर्वे के सह लेखक प्रोफेसर जॉन हेलवेल के हवाले से बताया गया है कि दो चरणों में हुए इस सर्वे में ब्रिटेन के 370,000 लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में पता चला कि शादी के कई वर्ष बाद भी विवाहित अपनी जिंदगी से खुश हैं। यहां विवाहित होना सामाजिक प्रभाव और खुशी में वृद्धि का कारण है।

रिपोर्ट में प्रोफेसर हेलवेल कहते हैं कि शादी के बेहतर फायदे उन लोगों के लिए बहुत अधिक हैं, जो अपने जीवन साथी को अच्छे मित्र के रूप में सम्मान देते हैं। 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *