By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Shaifali Rawat Blind Football World Championship: उत्तराखंड की बेटी शेफाली रावत ने किया कमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > Shaifali Rawat Blind Football World Championship: उत्तराखंड की बेटी शेफाली रावत ने किया कमाल
CareerNewsUttarakhand

Shaifali Rawat Blind Football World Championship: उत्तराखंड की बेटी शेफाली रावत ने किया कमाल

Rajesh Pandey
Last updated: October 12, 2025 10:22 pm
Rajesh Pandey
6 months ago
Share
SHARE

Shaifali Rawat Blind Football World Championship: कोच्चि, केरल: उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शेफाली रावत ने हाल ही में संपन्न हुए 2025 IBSA Women’s Blind Football World Championship में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक केरल के कोच्चि शहर में चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में, शेफाली रावत के नेतृत्व में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

Contents
महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ:मैचों का विवरण:पैरा ओलम्पिक का सपना

Shaifali Rawat Blind Football World Championship: शेफाली रावत के लिए यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। वह न केवल टीम की कप्तान थीं, बल्कि उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया।

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ:

  1. कप्तानी की बागडोर: यह वर्ल्ड चैंपियनशिप का दूसरा संस्करण था। पहले संस्करण में इंग्लैंड के बर्मिंघम में टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद, दूसरे ही संस्करण में उन्हें टीम की कमान संभालने का मौका मिला।
  2. सर्वाधिक गोल स्कोरर: शेफाली ने टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक 3 गोल किए। इस प्रदर्शन के साथ ही वह भारत की महिला टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल करने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।
  3. टीम का प्रदर्शन: टीम ने उनकी कप्तानी में लीग मैचों में कड़ा संघर्ष किया और प्ले-ऑफ में बेहतरीन खेल दिखाया।

मैचों का विवरण:

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में चुनौतीपूर्ण मुकाबले खेले:

  • पहला मैच: ब्राजील से कड़े मुकाबले में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।
  • दूसरा मैच: पोलैंड को शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से हराया। इस जीत में शेफाली के अलावा अक्षरा राणा ने भी एक महत्वपूर्ण गोल किया।
  • अंतिम लीग मैच: इंग्लैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।
  • 5वें स्थान के लिए प्ले-ऑफ: टीम ने अपनी क्षमता दिखाते हुए तुर्की को 1-0 से पराजित किया और सम्मानजनक पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

पैरा ओलम्पिक का सपना

शैफाली के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया, इस उपलब्धि पर शेफाली रावत ने अपनी भविष्य की महत्वाकांक्षाएं भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि ब्लाइंड फुटबॉल को जल्द ही पैरा ओलम्पिक खेलों में शामिल किया जाए, और वह उस मंच पर भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।

शेफाली रावत और उनकी टीम का यह प्रदर्शन देश में ब्लाइंड फुटबॉल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

You Might Also Like

हर्रावाला में 300 बेड का कैंसर हॉस्पिटल एक साल में शुरू हो जाएगा
उत्तराखंड में जन्नतः ट्रेकिंग के लिए चले आइए चाईशिल
AIIMS Rishikesh में किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा होगी आसान
देहरादून जिले में स्कूल की छत का प्लास्तर गिरा, सीईओ-बीईओ को नोटिस
तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में चार नये चेहरे, 11 मंत्रियों ने शपथ ली
TAGGED:Akshara RanaBlind Football World ChampionshipIBSAIndian blind football teamKochiPara OlympicsShaifali RawatUttarakhandWomen's Football
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Empower Society Initiatives: Micro planning Expert प्रशांता ने असम में एम्पावर सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा की
Next Article ANM Health Supervisor Transfer Policy Uttarakhand: उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) और पर्यवेक्षकों को बड़ी राहत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?