सीएम ने हंस फाउंडेशन की 105 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया

Rajesh Pandey
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने माता मंगला के जन्म दिवस पर सीएम आवास में हंस फाउंडेशन की उत्तराखंड के लिए 105 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में हंस जल धारा के तहत लगभग 200 गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना प्रमुख है, जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ रुपये है। इस योजना को उत्तराखंड में दो से तीन साल में पूरा किया जाना है।
कोविड-19 संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी पहाड़ लौटे है। इन लोगों के लिए हंस फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की, जिसके माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। इसी के साथ राज्य में लगभग 200 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाना है, जिनकी लागत लगभग 30 करोड़ रुपये है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माता मंगला का जीवन गरीबों की निस्वार्थ सेवा में समर्पित है। राज्य सरकार को भी हमेशा उनका सहयोग मिला है। माता मंगला व भोले जी महाराज समाज सेवा की भारतीय संस्कृति की महान परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे लाखों लोगों के जीवन में रोशनी फैल रही है।
इससे पहले हंस फाउंडेशन राज्य को भोले जी महाराज के जन्मदिवस पर 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा दे चुका है। जिसमें पोड़ी के लवाड़ में नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण प्रमुख है। इस योजना से उत्तराखंड के हजारों नौजवानों को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही पलायन की मार झेल रहे उत्तराखंड से पलायन भी रूकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में हंस फाउंडेशन राज्य के साथ हमेशा सहयोगी के रूप में खड़ा रहा है। इसके लिए आभार प्रकट करता हूँ। माता मंगला के जन्मदिन पर हंस फाउंडेशन ने रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल को एम्बुलेंस, सक्शन मशीन ,नेबुलिज़र मशीन, लाइफ सपोर्ट डिवाइस, डिफाइब्रिलेटर मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,एक्स रे एवं ईसीजी मशीन प्रदान की है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *