रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री धामी ने भी दौड़ लगाई

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर भाजयुमो की रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डायवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *