आज उमड़ घुमड़ कर बरस रे बदरा

Rajesh Pandey
सत्य महेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और रचनाकार
  • सत्यमहेश शर्मा

आज उमड़ घुमड़ कर बरस रे बदरा, बरखा रानी के पानी में, कागज कश्ती उतार दूं। जल धारा में गति को थोड़ी धार दूं। गहरे में जाऊं, गलबहियों से प्यार दूं। आज उमड़ घुमड़ कर, बरस रे बदरा, स्वागत में मन के तोरणद्वार दूं।

ठंडी पवन संग उड़ उड़ जाऊं, इंद्रधनुश के सतरंग चुराऊं, तितली बन फिर मुड़ मुड़ आऊं, फूलों संग घंटों बतियाऊं। भाव स्पंदन से श्रृंगार दूं, हृदय खोल सत्कार दूं। आज उमड़ घुमड़ कर बरस रे बदरा, ऐसा तुझे उपहार दूं, तू जीत ले, मैं हार लूं।

प्रेम बिछोहे में प्रियसी बन तड़पूं, मीत मिलन को रह रह तरसूं, दरवाजे की ओट से छुप कर, रसिया तुझे निहार लूं, तू घर आ, नजर तेरी उतार दूं, गेसुओं की मेरी छांव घनेरी, पलकों पे बिठा तुझे प्यार दूं। आज उमड़ घुमड़ कर बरस रे बदरा, संग मयूरा, मैं भी छम छम नाच लूं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *