पंजाब में 20 फरवरी को होगा मतदानः आयोग

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य की विधानसभा के लिए मतदान की तिथि 14 फरवरी से आगे बढ़ाकर 20 फरवरी 2022 कर दी है।

आयोग को राज्य सरकार, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों से कई आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें कहा गया था कि श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से वाराणसी में बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही होती है। यह समारोह 16 फरवरी 2022 को मनाया जाएगा।

समारोह के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी के लिए जाना शुरू कर देते हैं और मतदान का दिन 14 फरवरी 2022 को रखने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे।

इसे देखते हुए आयोग से 16 फरवरी 2022 के कुछ दिन बाद मतदान की तारीख को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार और मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब से भी इनपुट लिए। इसके आधार पर आयोग ने पंजाब की विधानसभा के आम चुनावों की तारीखों को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। अब पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी 2022 को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी।

पंजाब में मतदान की तिथि बढ़ाने संबंधी आयोग की विज्ञप्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *