प्रधानमंत्री कल एम्स ऋषिकेश पहुंचेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स

Rajesh Pandey

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सात अक्टूबर को सुबह 11 बजे उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में होने वाले एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा भी संबोधित करेंगे।

अब तक, पूरे देश में 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स के तहत वित्तपोषित किया गया है, जिनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों को चालू किया गया है, जिससे प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। यह कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार के सकारात्‍मक उपायों का प्रमाण है।

देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और दुगर्म भू-भाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से क्रियान्वित किया गया था।

सात हजार से अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है। वो एक सशक्‍त वेब पोर्टल के माध्यम से अपने कामकाज एवं निष्‍पादन की तत्‍काल निगरानी के लिए एक एम्बेडेड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डिवाइस के साथ होते हैं। इस अवसर पर केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

 

Contents
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सात अक्टूबर को सुबह 11 बजे उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में होने वाले एक कार्यक्रम में 35 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा भी संबोधित करेंगे।अब तक, पूरे देश में 1,224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों को पीएम केयर्स के तहत वित्तपोषित किया गया है, जिनमें से 1,100 से अधिक संयंत्रों को चालू किया गया है, जिससे प्रतिदिन 1,750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। यह कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से भारत की चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार के सकारात्‍मक उपायों का प्रमाण है।देश के प्रत्येक जिले में एक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र चालू करने की परियोजना को पहाड़ी क्षेत्रों, द्वीपों और दुगर्म भू-भाग वाले क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों से निपटने के उद्देश्‍य से क्रियान्वित किया गया था।सात हजार से अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर इन संयंत्रों का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया गया है। वो एक सशक्‍त वेब पोर्टल के माध्यम से अपने कामकाज एवं निष्‍पादन की तत्‍काल निगरानी के लिए एक एम्बेडेड इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) डिवाइस के साथ होते हैं। इस अवसर पर केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *