By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की
FeaturedScience

प्रधानमंत्री ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना की

Rajesh Pandey
Last updated: September 7, 2019 11:50 pm
Rajesh Pandey
7 years ago
Share
The Prime Minister, Shri Narendra Modi interacting with the scientists, at ISRO, in Bengaluru on September 07, 2019.
SHARE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में इसरो वैज्ञानिकों के साथ चन्द्रयान-2 के चांद पर उतरने के कार्यक्रम को देखते हुए कहा ‘भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व हैं। इन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया हैं और भारत को हमेशा गौरव प्रदान किया है। ये साहस के क्षण है और हम लोग साहसी बनेंगे!’

वैज्ञानिकों के हौसलों को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश आप के साथ है, मैं आप के साथ हूं। प्रयास और यात्रा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।आप भारत मां की विजय के लिये कार्य करते हैं और आप इसके लिये संघर्ष करते हैं। भारत मां को गौरव प्रदान करने के लिये आपके पास संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछली रात मैंने आपकी निराशा और आपकी भावनाओं का अनुभव किया। मैं आपके बीच था, जब व्हीकल का संपर्क टूट गया। कई अनुत्तरित प्रश्न हैं परंतु मुझे विश्वास है कि आप इनका जवाब ढूंढ लेंगे। मैं जानता हूं कि इसके पीछे कड़ी मेहनत की गई है। हमें अपनी यात्रा में एक झटका लगा है, परंतु इससे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये हमारे उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं आएगी। हमारी इच्छाशक्ति और मजबूत हुई है।’

उन्होंने कहा कि ‘हमारे वैज्ञानिक बहनों एवं भाइयों के साथ एक जुटता दिखाने के लिए पिछली रात पूरा राष्ट्र जगा हुआ था। हम चांद की सतह के बहुत करीब पहुंचे और यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। हमें अपने वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष कार्यक्रम पर गर्व है, उनकी कठिन मेहनत और संकल्प ने न सिर्फ हमारे देश के नागरिकों बल्कि दूसरे राष्ट्रों को भी एक बेहतर जीवन सुनिश्चित किया है। यह उनके नवोन्वेषी उत्साह का परिणाम है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा समेत बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हुआ है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि  ‘भारत जानता है कि खुशी मनाने के अनेक अवसर आएंगे। जब अंतरिक्ष कार्यक्रम की बात आती है तो इसका सर्वोत्कृष्ट आना शेष है। हमें नए क्षेत्रों की खोज करनी है और नये स्थानों पर जाना है। हम इसके अनुरूप प्रयास करेंगे और सफलता की नई ऊंचाइयां छूएंगे।अपने वैज्ञानिकों के लिये मैं कहना चाहता हूं कि भारत आपके साथ है। आपने ऐसी जगह पहुंचने का प्रयास किया, जहां आजतक कोई भी नहीं पहुंचा है।’

उन्होंने कहा कि ‘आप जितना निकट जा सकते थे, वहां तक पहुंचे। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि प्रयास और यात्रा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। हमारी टीम ने कठिन मेहनत की और बहुत दूर तक यात्रा की ये अनुभव हमारे साथ हमेशा रहेंगे।आज का यह अनुभव हमें एक मजबूत और बेहतर कल की ओर ले जाएगा। मैं अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के परिजनों को धन्यवाद देता हूं। उनका मौन परंतु बहुमूल्य समर्थन हमारे प्रयास की एक महत्वपूर्ण शक्ति है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘दृढ़ता और लचीलापन भारतीय प्रकृति के केंद्र में रहे हैं। हमारे गौरवशाली इतिहास में ऐसे क्षण आए हैं जो हमें परास्त कर सकते थे लेकिन हमने अपना प्रयास करना जारी रखा। यही कारण है कि हमारी सभ्यता अद्वितीय है।हम लोगों ने ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। मैं जानता हूं कि इसरो इस असफलता से कमजोर नहीं पड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि ‘एक नई सुबह आएगी और एक बेहतर कल होगा। परिणाम की चिंता किए बगैर हम आगे बढ़ेंगे और यही हमारा इतिहास रहा है। मुझे आप लोगों पर विश्वास है। आपके सपने मेरे सपनों से अधिक ऊंचे हैं। मुझे आपकी आशाओं पर पूरा भरोसा है। मैं प्रेरणा पाने के लिये आपसे मुलाकात कर रहा हूं। आप प्रेरणा के समुद्र हैं और प्रेरणा के जीते जागते उदाहरण है। आप सभी को बधाई देता हूं और आपके प्रयासों के लिये शुभकामनाएं देता हूं।’

You Might Also Like

डुग डुगी नवंबर 2021
उत्तराखंडः मधुमक्खी पालन से 12 दिन में सवा लाख का शहद उत्पादन
जिंदगियां बना रहे इन युवाओं से जरूर मिलिए
Video- खाद्य सुरक्षा और पोषण की खेती है बारहनाजा, जड़धारी जी से जानिए
पाई को तो जानते ही होंगे आप, 14 मार्च को है उसका दिन
TAGGED:Chandrayan 2 Missionhistorical achievementsISRO headquartersPrime minister Narendra Modi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article राजकीय प्राइमरी स्कूल बजेला के बच्चों ने तो कमाल कर दिया
Next Article टिहरी झील पर बन रहा देश का सबसे लंबा सिंगल लेन झूला पुल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?