By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उपराष्ट्रपति ने माननीय चमन लाल पर डाक टिकट जारी किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > current Affairs > उपराष्ट्रपति ने माननीय चमन लाल पर डाक टिकट जारी किया
current AffairsFeatured

उपराष्ट्रपति ने माननीय चमन लाल पर डाक टिकट जारी किया

Rajesh Pandey
Last updated: August 7, 2021 8:11 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सरदार वल्लभ भाई पटेल कांफ्रेंस हॉल, 6, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली में सार्वजनिक समारोह में ‘माननीय चमन लाल’ पर स्मृति डाक टिकट जारी किया।

इस स्मृति डाक टिकट में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और संघ प्रचारक माननीय चमन लाल के जीवन और कार्यों को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है।

सियालकोट (अब पाकिस्तान में) में 25 मार्च, 1920 को जन्मे माननीय चमन लाल कम उम्र से ही लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए उत्साहित थे। यद्यपि वह स्वर्ण पदक विजेता थे और उन्हें कई नौकरियों के प्रस्‍ताव भी मिले थे, लेकिन उन्होंने भारत विभाजन के पीड़ित लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के काम को चुना।

अपनी लगन, जुनून और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों की मदद के लिए एक संस्थागत व्यवस्था की और भारत की विदेश नीति के विभिन्न रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि माननीय चमन लाल सच्चे अर्थों में एक भारतीय संत थे, जिन्होंने हिस्सेदारी और देखभाल के दर्शन पर विश्वास किया और उनका अभ्यास किया।

उन्‍होंने हमेशा राष्ट्र को सबसे पहले रखा और स्वयं को अंत में। उन्होंने कहा कि संघ का वैश्विक नेटवर्क बनाने की परियोजना को शुरू करने और उसे पूरा करने में उनकी अहम भूमिका थी।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि डाक टिकट हमारे इतिहास के बारे में विशेष रूप से अगली पीढ़ी के नागरिकों के लिए प्रामाणिक जानकारी का एक उत्कृष्ट स्रोत है।

केंद्रीय संचार, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि माननीय चमन लाल का सभी भारतीय वंशजों के साथ गहरा और आध्यात्मिक जुड़ाव था।

केंद्रीय मंत्री ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में मॉरीशस के तत्कालीन राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ ने अपने बेटे की शादी में माननीय चमन लाल जी के शामिल होने तक शादी में देरी की।

उन्होंने कहा कि उनकी जीवन शैली इतनी सरल थी कि अपने कपड़े धोने के बाद उन्हें ऐंठन लगाए बिना सुखा देते थे ताकि किसी इस्त्री की जरूरत न पड़े।

उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में भारत के गुमनाम नायकों की पहचान करने और उन्हें सम्मानित करने के विभिन्न पहलों के लिए डाक विभाग के प्रयासों की सराहना की।

संचार राज्य मंत्री देऊसिंह चौहान ने कहा कि माननीय चमन लाल भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिनकी दूरदर्शिता और सावधानीपूर्वक योजना ने भारत और विदेशों में कई लोगो की मदद की। उन्होंने कहा कि माननीय चमन लाल में  पुनःवनरोपण और पारिस्थितिक संतुलन को संरक्षित करने का जुनून था।

डाक टिकट का प्रस्ताव इंटरनेशनल सेंटर फॉर कल्चरल स्टडीज के महासचिव  अमरजीव लोचन ने किया और इसकी डिजायनिंग संखा सामंता ने की।

समारोह में एक स्मृति डाक टिकट, फर्स्ट डे कवर (एफडीसी) और एक सूचना पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। आज जारी टिकट भारत के गुमनाम नायकों को डाक विभाग की श्रद्धांजलि है और यह आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए विभाग की पहल का एक हिस्सा है।

स्मृति डाक टिकट, फर्स्ट डे  कवर  (एफडीसी) और सूचना पुस्तिका देश के हर कोने में स्थित फिलाटेलिक ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और साथ ही (https://www.epostoffice.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आदेश दिया जा सकता है।

Keywords:- Venkaiah Naidu, Vice President of India, Commemorative Postage Stamp, India post, Azadi ka Amrit Mahotsav, International Centre for Cultural Studies,

You Might Also Like

मिसालः बेटी के आग्रह पर पिता बने पैड मैन, बनाते और बेचने जाते हैं सैनिटरी नैपकीन
Agri Stack Project : उत्तराखंड में हर किसान को मिलेगी यूनिक आईडी
38वें राष्ट्रीय खेलः उत्तराखंड की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीमों ने जीता सिल्वर मेडल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा का अतिरिक्त रिजल्ट जारी किया
सीआरपी-बीआरपी और चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर नाराज हुए शिक्षा मंत्री
TAGGED:Azadi ka Amrit MahotsavCommemorative Postage StampIndia postInternational Centre for Cultural StudiesVenkaiah NaiduVice President of India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सीएम ने शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को बधाई दी
Next Article The Best Wireless Gaming Headsets in This Year
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?