हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस (प्री) का अतिरिक्त परीक्षा परिणाम जारी किया है। आयोग के अनुसार, प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम में सामान्य अध्ययन के लिए जारी आंसर की में सीरीज ए के प्रश्न संख्या 150 में लिपिकीय त्रुटि के कारण
‘B‘ के स्थान पर ‘D‘ अंकित हो गया है। इसको ध्यान में रखते हुए सही उत्तर विकल्प के आधार पर आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए अतिरिक्त परीक्षा परिणाम जारी किया है।
इससे पूर्व 26 मई, 2022 को पीसीएस(प्री) परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।
अतिरिक्त परीक्षा परिणाम (Additional Exam Result)
रिवाइज्ड कट ऑफ मार्क्स (Revised Cut Off Marks)




