मोहित उनियाल ही संभालेंगे परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Rajesh Pandey

डोईवाला। 28 फरवरी, 2025

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोहित उनियाल का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए उनको परवादून (देहरादून) जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा है। करीब एक माह पहले उनियाल ने स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस की खराब स्थिति की जिम्मेदारी लेते हुए जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के इस युवा नेता ने पेश की एक और मिसाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का कहना है, संगठन ने मोहित उनियाल को जिला कांग्रेस कमेटी परवादून (देहरादून) के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो यात्रा, सीखने का बड़ा अनुभव : मोहित उनियाल

उनियाल ने पार्टी संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुरूप दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। मोहित पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

माहरा के अनुसार, जिलाध्यक्ष उनियाल ने नगर निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था। पार्टी संगठन ने उनकी उपयोगिता एवं कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक निर्वहन को ध्यान में रखते हुए उनका त्यागपत्र अस्वीकार कर दिया है। उनियाल परवादून (देहरादून) के जिलाध्यक्ष के रूप में पूर्ववत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करते रहेंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *