पहाड़ी पैडलर्सः पर्यावरण के लिए युवाओं की मुहिम

Rajesh Pandey
सॉफ्टवेयर इंजीनियर गजेंद्र रमोला, पहाड़ी पैडलर के संस्थापक हैं। पहाड़ी पैडलर साइकिल पर भ्रमण करने वाले युवाओं का दल है, जो पर्यावरण को हराभरा और स्वच्छ बनाने की पैरोकारी ही नहीं करता, बल्कि लोगों को प्रेरित भी करता है, आइए हम सभी मिलकर अपनी इस धरोहर का संरक्षण करें।
रमोला जी बताते हैं कि उनका उद्देश्य खासकर युवाओं को ईंधन बचाने की पहल में विशेष भागीदारी के साथ शामिल करना है। पहाड़ी पैडलर राज्य के उन सभी डेस्टिनेशन पर जाना चाहता है, जो प्रकृति के सौंदर्य का प्रतिनिधित्व करते हों और हम यह बताने की कोशिश करते हैं कि उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को संभालकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
22 मार्च की सोमवार सुबह सात बजे पहाड़ी पैडलर्स देहरादून जिला के डोईवाला ब्लाक स्थित खैरी वनबाह क्षेत्र में स्थित मां नलोंवाली देवी के मंदिर में पहुंचे।
जहां स्थानीय निवासी सुरेश खालसा ने उनको मंदिर के महत्व तथा पास ही स्थित जल स्रोत और उसमें उगने वाले सुसवा साग के बारे में विस्तार से बताया।
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके जहां आप नये वीडियो का नोटिफिकेशन प्राप्त करोगे, वहीं हमारा उत्साहवर्धन भी होगा।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *