प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो प्रतिदिन रात 8 बजे कोविड बुलेटिन जारी करेगा

Rajesh Pandey
Photo from PIB TwitterAccount

नई दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने एक पोर्टल- कोविड 19 फैक्ट चेक यूनिट स्थापित की है, जो ईमेल से संदेशों को प्राप्त करेगा और जल्द इस पर प्रतिक्रिया भेजेगा। कोविड- 19 पर सरकार के फैसलों और घटनाक्रमों व प्रगति से संबंधित जानकारी देने के लिए पीआईबी प्रतिदिन रात 8 बजे एक बुलेटिन भी जारी करेगा। पहला बुलेटिन आज शाम 6.30 बजे जारी किया गया था।

कोविड -19 के किसी भी तकनीकी पहलू पर आम जनता के मन में किसी भी संदेह को दूर करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एम्स और अन्य पेशेवरों को साथ लेकर एक तकनीकी समूह की स्थापना की है। मंत्रालय ने प्रवासियों के मनोवैज्ञानिक मसलों से निपटने के लिए विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

कैबिनेट सचिव ने आज सभी राज्य सरकारों को लिखकर सूचित किया कि कोविड 19 के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर फैसला लेने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विशिष्ट अधिकार प्राप्त 11 सशक्त समूहों का गठन किया गया है। राज्य स्तर पर भी इसी तरह का तंत्र स्थापित करने का अनुरोध किया गया है। राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे प्रवासियों की कल्याणकारी गतिविधियों की निगरानी के लिए स्वयंसेवकों को शामिल करें।

कोरोना पर अपडेट के लिए क्लिक करें

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *