नासा ने खोजे पृथ्वी जैसे सात ग्रह

Rajesh Pandey
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक अलग ही सौर मंडल खोजने की घोषणा की है, जिसमें एक छोटे तारे के इर्द गिर्द पृथ्वी की तरह के सात ग्रह मौजूद हैं। ये पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष की दूरी पर बताए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पर जीवन होने की संभावना है। यह पहली बार है जब एक ही तारे की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी के आकार के ग्रह मिले हों। सौर मंडल से बाहर नासा के स्पित्जर स्पेस टेलीस्कोप की मदद से खोजे गए इस ग्रह मंडल को टरेपिस्ट-1 नाम दिया गया है। सर्च इंजन गूगल ने नासा के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर आज का डूडल समर्पित किया है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *