म्युजिक और कुकिंग में बेमिसाल रही सास बहू की जोड़ी

Rajesh Pandey

न्यूज लाइव ब्लॉग

डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के संगीत विभाग में नौ साल तक प्रवक्ता रहीं झरना माथुर को कई विधाओं में महारत है। बरेली के इंटर कॉलेज में संगीत, अर्थशास्त्र की शिक्षिका रहीं झरना माथुर गीत, कविताएं और गजलें लिखकर उनको संगीतबद्ध भी करती हैं। हारमोनियम, तबले पर आपकी प्रस्तुति कमाल की है।

आपकी सास मां भी श्रीगुरु रामराय कॉलेज में संगीत की शिक्षिका रही हैं, आपके साथ उनकी जुगलबंदी के किस्से पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं। तबले पर उनका वादन और आपके गायकी कमाल की थी। आपके गीतों, कविताओं औऱ गजलों की पुस्तक आहट-ए-जज्बात प्रकाशित हो चुकी है। आपकी रचनाएं चार साझा संग्रहों में प्रकाशित हुई हैं।

आप और सास मां को कुकिंग का भी गजब का शौक रहा है। आपकी रेसिपी पर लिखी किताब- मॉम की रेसिपी (जरा हट के) प्रकाशित हुई है, जो काफी पसंद की गई। कंप्यूटर और इंटीरियर डिजाइनिंग के कोर्स भी आपने किए हैं। झरना माथुर जी से एक खास मुलाकात में सुनिए उनकी संगीत और कुकिंग यात्रा के शानदार किस्से और गीत, भजन और गजलों की बहार…

डुगडुगी से संपर्क करने के लिए
E mail- rajeshpandeydw@gmail.com
Facebook- https://www.facebook.com/rajeshpandeydw
Website- www.newslive24x7.com
www.dugdugionline.com

हमारे वीडियो-
https://youtu.be/PEHQQl72O1A
https://youtu.be/vvnVJSroCpY
https://youtu.be/O48jSxsmfN8
https://youtu.be/srWUa9TVme0
https://youtu.be/JQqoHsel3ug
https://youtu.be/HDpozIrHcN8

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *