By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: मिलो से मिलिए और आगे बढ़िए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > मिलो से मिलिए और आगे बढ़िए
FeaturedInspirational story

मिलो से मिलिए और आगे बढ़िए

Rajesh Pandey
Last updated: June 5, 2018 10:02 pm
Rajesh Pandey
9 years ago
Share
SHARE

कोई भी व्यक्ति एक दिन, दो दिन या एक माह या एक वर्ष में महान नहीं बनता। कोई भी कार्य तब तक कठिन है, जब तक कि हम उसको करने का प्रयास नहीं करते। प्रयास करना एक पहल हो सकता है, लेकिन उस दिशा में निरंतर अभ्यास करना यानि उसके प्रति खुद को समर्पित कर देने का मतलब है सफलता की गारंटी। यहां मैं एक बहुत पुरानी कहानी का जिक्र कर रहा हूं, जो हर आयु के व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने वाली साबित होगी। मैं तो ऐसा मानता हूं। मुझे यकीन है कि आप भी ऐसा मानोगे। बच्चों और युवाओं से अक्सर यह कहानी शेयर करता हूं। कुछ लोग इसमें रुचि लेते हैं और कई इसको एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल भी देते होंगे। यह कहानी बहुत सारे लोगों ने पढ़ी और समझी होगी और इसको अपने जीवन में उतारा भी होगा। हमारे आसपास भी ऐसे बहुत लोग मिल जाएंगे, जिन्होंने लगातार अभ्यास के दम पर अपने विषय पर महारत हासिल की है।

ग्रीस के महान शक्तिशाली रेसलर मिलो ने लगातार छह ओलंपिक में कई मेडल अपने नाम किए थे। मिलो शक्तिशाली रेसलर थे। उनके प्रतिद्वंद्वियों में उनकी ताकत की चर्चा होती थी। वो सोचते थे कि मिलो इतने शक्तिशाली कैसे हो गए। ऐसा क्या है मिलो में, जो जीत पर जीत हासिल करते हैं। अभ्यास तो वो भी करते हैं, मिलो में ऐसी क्या खास बात है। मिलो की शक्ति के पीछे एक प्रेरणास्पद अभ्यास छिपा है, जो कहता है कि लगातार प्रयास करने से बड़े से बड़े टास्क को आसान किया जा सकता है। इसके लिए नियमित तौर पर अभ्यास की जरूरत है।

कहानी में जिक्र किया गया है कि मिलो ने अपनी शक्ति बढ़ाने का अभ्यास नवजात बछड़े को कंधों पर उठाने से शुरू किया था। वाकई यह उनके के लिए आसान था। उनका कहना था कि वो एक बछड़े को आसानी से उठा सकते हैं, आप क्यों नहीं। इस पर आप कहेंगे, एक छोटे से बछड़े को कंधे पर उठा लेना कौन सी बड़ी बात हो गई। यह तो बड़ा आसान काम है। मैं भी यही कह रहा हूं कि मिलो ने जो शुरुआत की और बाद तक इसको लगातार दोहराते रहे, वो बड़ा काम नहीं था। यहां अगर कोई बड़ा काम था तो वो उनकी अपने कार्य को लेकर लगन, निष्ठा, समयबद्धता और अनुशासन। ये सभी बातें उनकी ताकत को बढ़ाने, उनको हर रेसलिंग में विजय दिलाने में बड़ा महत्वपूर्ण और सकारात्मक योगदान अदा करती रहीं। 

फिर से मिलो की कहानी पर आते हैं। मिलो उस बछड़े को जब भी समय मिलता, कंधे पर उठा लिया करते थे। रोजाना दिन में कई बार वह ऐसा करते थे। यह सब बड़ी आसानी से चल रहा था।  जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एक बड़े बुल( सांड) को कंधों पर उठाने का प्रयास करते रहे। वे लोग मिलो पर हंसते थे कि वो बछड़े को कंधे पर उठा रहे हैं। लेकिन मिलो ने अपने नियमित अभ्यास को नहीं छोड़ा और समय के साथ बछड़ा बड़ा होता गया और साथ ही उसको उठाने की मिलो की क्षमता भी बढ़ती गई।आखिरकार एक दिन ऐसा भी आया, जिस दिन मिलो ने उस भारी सांड को कंधे पर उठा लिया, जो कभी बछड़ा था। लगातार अभ्यास ने मिलो की ताकत को बढ़ा दिया। लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी सांड को ही उठाने का प्रयास करते रहे। कभी वे उसे उठाने में सफल भी हो जाते थे, लेकिन वो मिलो की तरह सर्वश्रेष्ठ ताकत हासिल नहीं कर पाए।

यहां कहने का मतलब है कि किसी भी कार्य को करने के लिए एक प्रक्रिया को अपनाना होता है, इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सब्र के साथ लगन और जुझारूपन भी होना चाहिए। यह ठीक उसी तरह है, जैसे नौ की टेबल तक पहुंचने के लिए दो से लेकर आठ तक की टेबल का अभ्यास करना जरूरी है। यदि आप क्रमबद्ध तरीके से कोई कार्य नियमित अभ्यास के साथ करोगे तो उससे जुड़े कठिन हिस्सों पर भी सफलता हासिल कर सकोगे। यानि गुणा और भाग से पहले आपको टेबल, जोड़ और घटाव के सवालों की प्रैक्टिस करनी जरूरी होती है। 

यह जान लेना हम सबके लिए जरूरी है कि पहली, दूसरी और तीसरी…सीढ़ी पर चढ़ते हुए ही हम छत पर पहुंच पाएंगे। अगर पहली के बाद सीधे तीसरी और फिर पांचवी या 12वीं सीढ़ी पर चढ़ने का प्रयास होगा तो नुकसान ही भुगतान पड़ेगा, सफलता और दूर होती चली जाएगी। इसलिए लगातार अनुशासित तरीके से अभ्यास करने के साथ समयबद्ध प्रक्रिया का पालन भी करना होगा। 

You Might Also Like

चारधाम यात्रा 2025: 567 डॉक्टर और 800 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ तैनात
त्रिवेंद्र और योगी आदित्यनाथ ने किया श्री बदरीनाथ धाम में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास
एम्स ऋषिकेश ने बताया, इस तरह कंट्रोल हो सकता है शुगर
कोविड-19ः मुख्यमंत्री ने कहा, लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी
कृषि में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो महिला नहीं कर सकतीः खाद्य नायक
TAGGED:bullInspirationMilo the wrestlerperfectionpractice
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article भारत ने ज्ञान और विज्ञान में प्रगति की, पाकिस्तान ने आतंक दियाः सुषमा स्वराज
Next Article राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?