By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: क्या कनाडा के इस समृद्ध शहर से देहरादून के इन इलाकों का कोई रिश्ता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > क्या कनाडा के इस समृद्ध शहर से देहरादून के इन इलाकों का कोई रिश्ता है
Blog Livecurrent AffairsFeaturedUttarakhand

क्या कनाडा के इस समृद्ध शहर से देहरादून के इन इलाकों का कोई रिश्ता है

Rajesh Pandey
Last updated: March 27, 2022 9:11 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

देहरादून जिला में क्लेमनटाउन और मारखमग्रांट नाम के दो प्रमुख इलाके हैं। वर्तमान में डोईवाला नगर पालिका, पहले मारखमग्रांट ग्राम पंचायत का ही हिस्सा थी, इसकी पुष्टि यहां स्थित उसका पंचायत भवन है, जो आज भी यहीं से संचालित है। अब मारखमग्रांट के कई गांव नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आ गए हैं।

देहरादून की मारखमग्रांट ग्राम पंचायत का नामकरण कैसे हुआ, क्या यह किसी शख्सियत के नाम पर है। यह एक सवाल है। इसको जानने के लिए हमें कनाडा के मारखम नाम के इलाके के बारे में कुछ जानना होगा।

मारखम नाम से कनाडा में भी एक गांव था, जो अब नगर बन गया है। कनाडा में 2021 की जनगणना के अनुसार, मारखम की आबादी 3,38,503 है, जो कि कनाडा में 16वें नंबर का बड़ा नगर बन गया है। मारखम शहर कनाडा का सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता है, फोर्ब्स ने इसको लगातार दूसरी बार भी कनाडा के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं के रूप में नामित किया है। देखें-  मारखम शहर सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता

सवाल उठता है क्या कनाडा के मारखम और देहरादून के मारखम के बीच कोई संबंध है। कनाडा के मारखम का नाम, वहां 1776 से 1807 तक यॉर्क के आर्कबिशप रहे विलियम मारखम के नाम पर पड़ा। विलियम मारखम का भारत से क्या संबंध था। इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। पर, इससे पहले हम वहां के मारखम इलाके के बारे में कुछ चर्चा कर लेते हैं।

मारखम इलाका कनाडा में डाउन टाउन टोरंटो से लगभग 30 किमी (19 मील) उत्तर पूर्व में है। 2021 की जनगणना के अनुसार, इसे यॉर्क क्षेत्र में सबसे बड़ा, ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) में चौथा सबसे बड़ा और कनाडा में 16 वां सबसे बड़ा स्थान बताया जाता है।

यूरोप के लोगों के इस क्षेत्र में आने से पहले से यहां सैकड़ों वर्षों से स्थानीय लोग रह रहे थे। 1794 में मारखम टाउनशिप बना। शुरुआती वर्षों में कृषि-आधारित उद्योगों का विकास हुआ। टाउनशिप में कई नदियों और धाराओं ने आरा मशीनों और अनाज पिसने वाली मिलों को चलाया। बढ़ती आबादी और बेहतर परिवहन मार्गों के साथ शहरीकरण में वृद्धि हुई। 1850 में मारखम को टाउनशिप बनाया गया था और 1857 तक अधिकांश टाउनशिप का बहुत विस्तार हुआ और नए उद्योग जैसे वैगन वर्क्स, टेनरी और फर्नीचर फैक्ट्री विकसित होने लगीं।

1871 में रेलवे परिवहन ने नए सिरे से विकास किया। किसानों और मिल मालिकों के पास अपने उत्पादों को टोरंटो ले जाने का अधिक सुविधाजनक साधन मिल गया। माल की आपूर्ति के साथ व्यापार में तेजी आई। 1970 के दशक से, पड़ोसी टोरंटो के शहरी फैलाव के कारण मारखम तेजी से कृषि क्षेत्र से औद्योगिक नगरपालिका में स्थानांतरित हो गया।

एक जुलाई, 2012 को मारखम का दर्जा शहरी हो गया। इस शहर की एक वेबसाइट है, जिसमें आप उसके बारे में बहुत सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कनाडा की कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय मारखम में हैं, जिनमें होंडा कनाडा, हुंडई, जॉनसन एंड जॉनसन, जनरल मोटर्स, अवाया, आईबीएम, मोटोरोला, ओरेकल , तोशिबा, टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज,  हुआवेई, हनीवेल और स्कोलास्टिक कनाडा आदि शामिल हैं। देखें- मारखम में टॉप 100 नियोक्ता

अब हम बात करते हैं, क्लेमेंट्स रॉबर्ट मारखम की, जो इंग्लैंड निवासी जियोग्राफर, एक्सप्लोरर और राइटर थे। 1863 और 1888 के बीच रॉयल ज्योग्राफिकल सोसाइटी के सचिव रहे। बाद में 12 वर्षों के लिए सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। मारखम ने रॉयल नेवी कैडेट और मिडशिपमैन के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने इंडिया ऑफिस में भूगोलवेत्ता के रूप में कार्य किया। पेरू के जंगलों से सिनकोना के पौधों का संग्रह करके भारत में प्लांटेशन कराना उनकी जिम्मेदारियों में शामिल था। सिनकोना से कुनैन निकाला जा सकता था, जो मलेरिया के उपचार में काम आता था।  ब्रिटिश भारत में सिनकोना को लाने और बढ़ाने के लिए, क्लेमेंट्स मारखम को नाइट की उपाधि दी गई थी।

क्लेमेंट्स मारखम का जन्म 20 जुलाई 1830 को स्टिलिंगफ्लीट, यॉर्कशायर में हुआ था. जो पिता की ओर से यॉर्क के आर्कबिशप विलियम मारखम के वंशज थे। आर्कबिशप विलियम मारखम वहीं हैं, जिनके नाम पर कनाडा के मारखम का नामकरण हुआ है।

देहरादून के क्लेमनटाउन और मारखम ग्रांट के बीच वाया दूधली घाटी कोई ज्यादा दूरी नहीं है। संभवतः यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं, क्लेमेंट्स मारखम के नाम पर ही तो इन इलाकों का नामकरण तो नहीं हुआ, क्योंकि क्लेमेंट्स मारखम का भारत से संबंध रहा है।

देहरादून के मारखमग्रांट के गांवः बुल्लावाला, झबरावाला, खैरी, धर्मूचक

मारखमग्रांट से नगर पालिका डोईवाला में मिलाए गए गांवः तेलीवाला, बाजावाला, नियामवाला, कुड़कावाला, हंसूवाला, माधोवाला, चांदमारी।

 

You Might Also Like

हंस फाउंडेशन ने पुलिस को दिए 21 वाहन, सीएम ने फ्लैग ऑफ किया
एनजीओ करेंगे निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं का संचालन
“भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064” एप लांच
VIDEO: भानियावाला की सपेरा बस्ती में सभासद पर तेंदुए का हमला
साढ़े तीन महीने बाद फिर यमलोक लौट गईं सबसे बुजुर्ग महिला
TAGGED:CanadaClement townClements RobertMarkham Grant
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article प्रसव के दौरान महिलाओं और नवजात के साथ व्यवहार पर अध्ययन
Next Article सीएम के शपथग्रहण में नहीं जाने की यह वजह बताई हरीश रावत ने
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?