By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
Reading: आज वह खुश है जिंदगी से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
  • About
  • Contact us
  • Uttarakhand
  • News
  • Blog Live
  • Career
  • Agriculture
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > आज वह खुश है जिंदगी से
Blog Live

आज वह खुश है जिंदगी से

Rajesh Pandey
Last updated: February 4, 2018 11:52 am
Rajesh Pandey
8 years ago
Share
SHARE

आपसे एक घटना शेयर करना चाहता हूं, जो मुझे उस समय अचानक याद आ गई, जब मैंने उस युवा को चौक बाजार में अपना व्यवसाय करते हुए देखा। वह जब भी मिलता है, हमेशा आभार जताता है, उस रात उसकी और मेरी बातचीत के सकारात्मक निष्कर्ष का। उस समय वह 18-20 साल का होगा। 

रात के करीब दो बजे होंगे, मैं ड्यूटी से लौट रहा था। घर से पहले रेलवे क्रासिंग के पास मुझे वह मिल गया, जिसका जिक्र मैंने अभी किया था। फाटक बंद था और किसी ट्रेन या मालगाड़ी ने आना था। 

मैंने उससे पूछा, यहां क्या कर रहे हो। उसने कोई जवाब नहीं दिया। मैं उसको पहले से जानता था, इसलिए उसके इस व्यवहार पर मुझे कुछ शक हुआ। मैंने फिर पूछा, भाई यहां क्या कर रहे हो, घर जाओ। क्या बात हो गई। तुम्हें पहले कभी इतनी रात को सड़क पर नहीं देखा। क्या बात है, मुझे बताओ। कोई दिक्कत है तो खुलकर बात करो। मैं तब तक यहां से नहीं जाने वाला, जब तक कि यह पता नहीं चल जाता कि तुम यहां क्यों खड़े हो। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, अगर किसी विश्वास के व्यक्ति को अपनी समस्या बता देते हैं, तो समाधान हो जाता है या कोई न कोई रास्ता निकल आता है। 

काफी कुरेदने पर उसने मुझे समस्या तो नहीं बताई, पर इतना जरूर कहा, मैं अब जिंदा नहीं रहना चाहता। बहुत दुखी हो गया हूं। उसकी बात से मुझे यह समझते देर नहीं लगी कि वह यहां फाटक पर क्या करने आया है। मैंने तय कर लिया कि कुछ भी हो जाए, इसको पहले घर छोड़ा जाए। 

मैंने उसे यह समझाने की कोशिश करने लगा कि अगर वह जिंदा नहीं रहेगा तो क्या समस्या भी खत्म हो जाएगी। समस्या तो बनी रहेगी और यह ज्यादा बढ़ जाएगी। फिर यह तुम्हारे परिवार को और ज्यादा परेशान करेगी। दोस्त, ऐसी कोई दिक्कत नहीं है, जो दूर नहीं हो सकती। हर समस्या का समाधान है। 

काफी समझाने के बाद वह घर चलने को राजी हो गया। उसको उसके घर ले गया। वह अपनी नानी के पास रह रहा था। पता चला कि वह चुपचाप घर से निकला था। तब तक ट्रेन या मालगाड़ी भी क्रासिंग से आगे बढ़ चुकी थी।

यहां इस घटना का जिक्र करने का उद्देश्य यह बताना नहीं है कि मैंने कोई बड़ा काम कर दिया। मैं तो केवल यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि जो बात आपको ज्यादा परेशान कर रही है, उसका जिक्र उस व्यक्ति के साथ जरूर करें, जिसे अपने ज्यादा करीब और विश्वस्त मानते हैं। समस्याओं को लेकर घुटते रहने से कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा। अपनी बात जरूर शेयर करें, फिर तय मानिए समाधान निकलेगा। 

You Might Also Like

कहां हैं सरकार की हेली एंबुलेंस, केंद्रा को समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान
क्या हम सपनों को रिकार्ड कर सकते हैं
गंगा और यमुना नदियाें को हाईकोर्ट ने जीवित व्यक्ति की मान्यता दी
Tribal Heritage Sustainable Living: आईसीएआर–आईआईएसडब्ल्यूसी ने किया जनजातीय संस्कृति एवं विरासत संरक्षण पर संवाद
मां, तू तो मृत शैया पर अच्छी लगती है…
TAGGED:DehradunHappy lifenewslive24x7.compsychology of youth
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article डाउनलोड करें- श्रीमद्भगवद् गीता
Next Article डाउनलोड करें- कर्मयोगःस्वामी विवेकानंद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?