Land Fraud Cases in Garhwal 2026: खसरे में हेराफेरी करके जमीनों की दोबारा बिक्री, सुनवाई में भूमाफिया का बड़ा खेल उजागर, 35 मामलों में मुकदमों के निर्देश

Rajesh Pandey

Land Fraud Cases in Garhwal 2026: लैडफ्रॉड के नये मामलों में 74 देहरादून और हरिद्वार के 15 मामले

देहरादून, 02 मई, 2026ः गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति ने लैंड फ्रॉड से संबंधित 20 लंबित एवं 105 नए मामलों सहित 125 मामलों सुनवाई की गई। इस दौरान समिति ने कुल 45 प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही 24 अत्यंत गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त भूमि संबंधी धोखाधड़ी, अवैध कब्जा वाले अन्य 11 मामलों पर भी आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं।

Land Fraud Cases in Garhwal 2026: लैंड फ्रॉड समिति के समक्ष आए नए मामलों में सबसे अधिक 74 देहरादून जनपद के है, जबकि हरिद्वार के 15, पौड़ी के 13, टिहरी के 02 तथा चमोली का 01 प्रकरण भी इसमें शामिल है।

जनपदनए मामलों की संख्या
देहरादून74 (सर्वाधिक)
हरिद्वार15
पौड़ी13
टिहरी02
चमोली01

Land Fraud Cases in Garhwal 2026: गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि हर 15 दिन में लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं- बिना जमीन के ही बिक्री, खसरा नंबर में हेरफेर कर अलग भूमि देना, दो बीघा भूमि को 4 बीघा बताकर बेचना जैसे गंभीर फर्जीवाड़े उजागर हुए हैं।

विवरणसंख्या / जानकारी
कुल मामलों पर सुनवाई125
नए मामले105
लंबित (पुराने) मामले20
कुल निस्तारित प्रकरण45
FIR दर्ज करने के निर्देश 35 
बैठक की अध्यक्षताविनय शंकर पांडेय (गढ़वाल आयुक्त)
अगली समीक्षा अवधिहर 15 दिन में

आयुक्त ने ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त भूमि धोखाधड़ी, अवैध कब्जा वाले अन्य 11 मामलों पर भी आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। आयुक्त ने कहा कि 24 एफआईआर योग्य मामलों के अतिरिक्त 45 अन्य प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया है। इनमें कुछ मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। कुछ में लेन-देन की समस्या प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझ गई और धनराशि वापस कर दी गई। वहीं, कुछ प्रकरण सिविल न्यायालय में लंबित पाए गए, जिनमें बेनामा निरस्तीकरण से संबंधित विवाद हैं और इनमें लैंड फ्रॉड नहीं पाया गया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों का निस्तारण विधिवत न्यायालय के माध्यम से ही होगा।

आयुक्त ने विशेष रूप से बड़े भू क्षेत्र से जुड़े मामलों में कार्रवाई में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे लंबित प्रकरणों में 15 दिनों के भीतर ठोस प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

ऐसे मामले, जिनमें अवैध निर्माण सिद्ध हो चुका है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। भूमि धोखाधड़ी के सभी मामलों में अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जो मामले भूमि धोखाधड़ी से संबंधित नहीं हैं, उनकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित मामलों में प्रारंभिक स्तर पर ही विवाद की पहचान कर आवश्यक प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएं, जिससे भविष्य में जटिलताएं उत्पन्न न हों।

लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी टिहरी शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसपी (ग्रामीण) जया बलूनी, डीजीसी नितिन वशिष्ठ, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम यमकेश्वर छत्तर सिंह चौहान, एसडीएम गैरसैंण अहमद अबरार, उप निबंधक स्टाम्प रामदत्त मिश्र सहित वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित तहसीलों के वरिष्ठ अधिकारी व तहसीलदार उपस्थित थे। स्रोतः जिला सूचना कार्यालय देहरादून

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *