उत्तराखंड में 223 पदों पर नौकरियां, यह है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख

Rajesh Pandey

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किए हैं।

देखें आयोग की विज्ञप्ति- विज्ञप्ति

देखें आयोग का विज्ञापन- विज्ञापन

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी, 2024 है। भर्ती से सम्बन्धित नियम, अर्हता और शर्तें आदि विज्ञापन में उल्लिखित है जो कि आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन का भली-भाँति अवलोकन करना सुनिश्चित करें। लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन माह जून, 2024 में किया जाना प्रस्तावित है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *