By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: उत्तराखंड में उड्डयन मंत्रालय का क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > उत्तराखंड में उड्डयन मंत्रालय का क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम शुरू
FeaturedUttarakhand

उत्तराखंड में उड्डयन मंत्रालय का क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम शुरू

Rajesh Pandey
Last updated: October 8, 2021 11:23 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

देहरादून। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने फिक्की और उत्तराखंड राज्य सरकार के सहयोग से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के क्षेत्रीय उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उत्तराखंड में देहरादून के जौली ग्रांट हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया गया और नए उड़ान मार्गों को हरी झंडी दिखाई गई।

325 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ विकसित नया टर्मिनल भवन 28,729 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और यह व्यस्त समय के दौरान 1,200 यात्रियों के लिए व्यवस्था में सक्षम होगा, जिससे इस हवाई अड्डे की क्षमता आठ गुना बढ़ जाएगी।

उद्घाटन समारोह में नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने कहा, ”यह हवाई अड्डा उत्तराखंड के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा।” उन्होंने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून, पिथौरागढ़-हिंडन-पिथौरागढ़ और पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर सेक्टर पर तीन नए हवाई मार्गों के साथ ही, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 18 नए हेली मार्गों की भी घोषणा की।

इस मौके पर देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर-हल्द्वानी-देहरादून सेक्टर और चिन्यालीसौड़-सहस्रधारा-चिन्यालीसौड़ सेक्टर के लिए हेलीकाप्टर सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलीकॉप्टर सेवा क्रमशः पवन हंस और हेरिटेज एविएशन ने उपलब्ध कराएंगे।

सिंधिया ने दून ड्रोन मेले का शुभारंभ किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वीके सिंह ने देहरादून में दून ड्रोन मेला 2021 का शुभारंभ किया। सिंधिया ने पैराग्लाइडिंग के प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और दून ड्रोन मेले में प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के साथ बातचीत भी की।

इस अवसर पर, सिंधिया ने कहा, “हम ड्रोन के इस्तेमाल से मिलने वाले अपार अवसरों को पहचानते हैं। भारत सरकार एक उदार ड्रोन नीति और उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की शुरुआत के साथ इसे सक्षम करने की दिशा में काम कर रही है। हम उत्तराखंड सरकार से देहरादून को एयरोस्पोर्ट्स और भारत के ड्रोन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने का अनुरोध करते हैं।”

इस दौरान ड्रोन और एयरोस्पोर्ट्स प्रदर्शन किए गए। इनमें सीमा सुरक्षा बल का पैराग्लाइडिंग प्रदर्शन, हर्ष सचान का पैरामोटर प्रदर्शन और आईओटेकवर्ल्ड एविएशन और दक्ष का कृषि छिड़काव संबंधी ड्रोन प्रदर्शन शामिल थे।

इस कार्यक्रम में ड्रोन एप्लिकेशन एंड रिसर्च सेंटर (डीएआरसी) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने स्वदेशी रूप से 3 डी-प्रिंटेट ड्रोन के साथ आपातकालीन खोज और प्रतिक्रिया ड्रोन प्रदर्शन भी शामिल था। इसके बाद स्वामित्व योजना के तहत आरव अनमैन्ड सिस्टम्स (एयूएस) द्वारा एक संक्षिप्त सर्वेक्षण ड्रोन प्रदर्शन के साथ-साथ स्कवाड्रन लीडर वर्षा कुकरेती (सेवानिवृत्त) द्वारा एक प्रशिक्षण ड्रोन प्रदर्शन किया गया।

You Might Also Like

सौंग बांध का शिलान्यास जल्द होगा, सालभर में 100 करोड़ से अधिक की बिजली का खर्चा बचेगा
मुख्यमंत्री से मिलीं दो पत्ती फिल्म की अभिनेत्री कृति सेनन
कोरोना अध्ययन सीरीज प्रकाशित करेगा नेशनल बुक ट्रस्ट
उत्तराखंड में पलायनः राजधानी के पास का गांव, जहां अब बुजुर्ग ही रहते हैं
छत पर मछलियां पालकर भी मुनाफा कमा सकते हैं आप
TAGGED:Airports Authority of India (AAI)Jolly Grant AirportMinistry of Civil Aviation (MoCA)Union Minister of Civil Aviation
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सरकार का लक्ष्य, देश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेजः मोदी
Next Article केंद्रीय योजनाओं के मानकों में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को भी शामिल किया जाए : सीएम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?