धंसता जोशीमठः अभी तक 25 फीसदी भू भाग प्रभावित

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से पैदा हुए हालात की विस्तार से जानकारी दी और आपदा राहत के लिए सहायता का अनुरोध किया। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने गृह मंत्री को बताया, अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग धंसाव से प्रभावित है। पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 हैं, जिनमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए पांच स्थल चिन्हित किए गए हैं। जोशीमठ के कुल 09 वार्ड में से चार पूर्ण रूप से प्रभावित हैं। आठ केन्द्रीय तकनीकी संस्थान प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक परीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न केंद्रीय तकनीकी संस्थानों से विचार विमर्श के बाद, प्रारम्भिक रूप से अवगत कराया गया है कि क्षेत्र में वृहद पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी, जिसका फाइनल एस्टीमेशन तकनीकी परीक्षण समाप्त होने के बाद प्राप्त होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *