By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: सीएम ने 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > सीएम ने 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे
Career

सीएम ने 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे

Rajesh Pandey
Last updated: February 19, 2024 9:59 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में वन विभाग के ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 892 वन आरक्षी तथा 104 सहायक लेखाकारों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपे। चयनित 104 सहायक लेखाकारों में 59 वन तथा 45 तकनीकी शिक्षा विभाग से हैं।

वन विभाग के अधीन अप्रैल 2017 से अब तक समूह ग के विभिन्न 4406 पदों पर नियुक्ति की गई, जिनमें जुलाई 2021 से अब तक 2528 नियुक्तियां शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि त्वरित गति से विभागों में रिक्त पदों पर प्रदेश के होनहार नौजवानों को अवसर दिए जाएं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही धांधली को दूर कर हमनें भर्ती प्रक्रियाओं में व्यापक बदलाव किए हैं। हम भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर मुहैया कराएंगे।

उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित ‘वैश्विक निवेश सम्मेलन’ में ₹ 3.50 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। इसमें 50 से अधिक देशों के निवेशक भी शामिल हैं, इससे प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं को रोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, वन प्रमुख (हॉफ) अनूप मलिक, सचिव तकनीकी शिक्षा रविनाथ रमन तथा संबंधित अधिकारी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित थे।

You Might Also Like

उत्तराखंडः दूरसंचार पुलिस में मुख्य आरक्षियों की नौकरियां
Srinagar Medical College Recruitment: उत्तराखंड में 93 डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 23 मार्च को देहरादून में वॉक-इन-इंटरव्यू
Uttarakhand Nursing Admissions 2025: कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पहले की तरह रहेगी, मंत्री की अध्यक्षता में फैसला
38वें राष्ट्रीय खेलः हरिद्वार में कुश्ती और हॉकी प्रतियोगिता, सीएम ने किया उद्घाटन
अक्टूबर तक 6,000 पदों को भरने के लिए केंद्रीय विवि मिशन मोड पर काम करेंगेः धर्मेंद्र प्रधान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article UKPSC ने जारी किया सहकारिता और पर्यावरण पर्यवेक्षक पदों का रिजल्ट
Next Article स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत कुछ है पपीते में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?