देहरादून- हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर होगा सेवाओं में बड़ा सुधार

Rajesh Pandey

देहरादून। रेल प्रशासन ने देहरादून और हरिद्वार सहित सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन निदेशकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। रेल मंत्री के निर्देश पर इन रेलवे स्टेशनों पर युवा, प्रतिभाशाली और ऊर्जावान अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इन अधिकारियों का चुनाव रेलवे की परिचालन सेवाओं से स्क्रीनिंग और जांच के बाद किया जाएगा।

इन अफसरों को समन्वय व सार्वजनिक व्यवहार के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंत्रालय ने ए 1 श्रेणी के 75स्टेशनों में स्टेशन निदेशक के पदों का सृजन किया है। स्टेशन निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि स्टेशन ग्राहकों के लिए उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में कार्य करें।

इसके अलावा उच्च व्यावसायिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए पूरी सतर्कता के साथ उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। स्टेशन निदेशक और उनकी टीम के कार्य इस प्रकार हैं- ग्राहकों को शीघ्रता व विनम्रता के साथ समस्यामुक्त सेवा प्रदान करना। स्टेशन और स्थिर ट्रेनों पर उचित स्वच्छता और साफ-सफाई कराना। टिकट खिड़की और आरक्षण कार्यालय में कुशलतापूर्वक कार्य कराना।

स्टेशन पर रेलगाड़ियों के समय की पाबंदी, प्लेटफार्म पर रेल का सही समय पर आगमन और प्रस्थान, स्टेशन पर सभी यात्री सुविधाओं का उचित रखरखाव, यात्री पूछताछ प्रणाली और प्रदर्शन बोर्ड का उचित रखरखाव, पार्सल कार्यालय से कुशलता व पारदर्शिता के साथ ग्राहक को सेवा उपलब्ध कराना, स्टेशन पर खानपान व अन्य स्टालों की निगरानी कराना, शिकायत का तत्काल निवारण, यात्रियों की सुरक्षा तथा स्टेशन को ग्राहक के लिए एक उत्कृष्ट सेवा केंद्र बनाने के लिए कोई भी अन्य सेवा, सुविधा उपलब्ध कराना।

इन कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए स्टेशन निदेशकों को रेलवे की विभिन्न विभागीय टीमों का सहयोग मिलेगा। ‘यातायात सुविधा’ और ‘यात्री सुविधा’ से संबंधित निर्णय लेने की प्रक्रिया में स्टेशन निदेशकों को शामिल किया जाएगा।

गैर-किराया मद से आमदनी के तहत स्टेशन के व्यावसायिक इस्तेमाल सेसंबंधित निर्णयों में स्टेशन निदेशक का सक्रिय सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए स्टेशन निदेशक अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। ए 1 श्रेणी के कुछ स्टेशन हैं- नई दिल्ली, देहरादून, हावड़ा, सीएसटी मुंबई, विशाखापट्टनम, मुगल सरायजंक्शन, आगरा कैंट, न्यू जलपाईगुड़ी, जोधपुर, खड़गपुर, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई सेंट्रल, बैंगलोर सिटी, हैदराबाद आदि। अन्य रेलवे स्टेशनों की लिस्ट, जहां होगी निदेशकों की नियुक्ति

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *