भाजपा से एक और दलित नेता की एंट्री की तैयारी में कांग्रेस

Rajesh Pandey

देहरादून। यशपाल आर्य के बाद कुमाऊं से एक और बड़े दलित नेता की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है। कुमाऊं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से इनकी मुलाकात के बाद सियासी अर्थ निकाले जा रहे हैं।

वहीं, जागेश्वर से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का बयान भी इस मुलाकात के बड़े मतलब बता रहा है।

उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी दहलीज पर खड़े राज्य में छोटी से छोटी राजनीतिक घटनाओं के बड़े सियासी मतलब समझे जा रहे हैं। वैसे भी उत्तराखंड में दल बदल को लेकर सियासत तेज हो गई है।

नेताओं में जुबानी जंग हो रही है। दल बदल से राजनीतिक समीकरण किसके पक्ष में हैं या किसके विरोध में हैं, का विश्लेषण हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कुमाऊं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत से भाजपा के एक बड़े नेता ने मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात कुछ देर की ही थी, पर माना जा रहा है कि यशपाल आर्य के बाद कांग्रेस अपने पाले में एक और नेता को ला सकती है।

एक मिनट की मुलाकात को राजनीतिक संदर्भों में देखा जाए तो कुमाऊं में दलित वोटों के समीकरण अपने पक्ष में बनाने के लिए कांग्रेस सक्रियता से जुटी है।

VIdeo: बगैर मिले मंत्री पद को ठुकराकर क्या चाहते हैं उमेश शर्मा काउ

Contents
देहरादून। यशपाल आर्य के बाद कुमाऊं से एक और बड़े दलित नेता की कांग्रेस में एंट्री हो सकती है। कुमाऊं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से इनकी मुलाकात के बाद सियासी अर्थ निकाले जा रहे हैं।वहीं, जागेश्वर से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का बयान भी इस मुलाकात के बड़े मतलब बता रहा है।उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी दहलीज पर खड़े राज्य में छोटी से छोटी राजनीतिक घटनाओं के बड़े सियासी मतलब समझे जा रहे हैं। वैसे भी उत्तराखंड में दल बदल को लेकर सियासत तेज हो गई है।नेताओं में जुबानी जंग हो रही है। दल बदल से राजनीतिक समीकरण किसके पक्ष में हैं या किसके विरोध में हैं, का विश्लेषण हो रहा है।बताया जा रहा है कि कुमाऊं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत से भाजपा के एक बड़े नेता ने मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात कुछ देर की ही थी, पर माना जा रहा है कि यशपाल आर्य के बाद कांग्रेस अपने पाले में एक और नेता को ला सकती है।एक मिनट की मुलाकात को राजनीतिक संदर्भों में देखा जाए तो कुमाऊं में दलित वोटों के समीकरण अपने पक्ष में बनाने के लिए कांग्रेस सक्रियता से जुटी है।एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तराखंड में दलित आबादी  18.50 फीसदी से अधिक है, जिनमें मैदानी जिलों देहरादून (2,28,901), हरिद्वार (4,11,274) व ऊधमसिंह नगर (2,38,264) की लगभग नौ लाख की आबादी शामिल है।वहीं, पर्वतीय जिलों में दलित आबादी लगभग दस लाख है। यही वजह है कि दलित वोट बैंक को लेकर राजनीतिक सक्रियता ज्यादा है।एक मिनट की मुलाकात से कुमाऊं में बड़ी राजनीतिक उठापठक का अनुमान इसलिए भी पुख्ता होता दिख रहा है, क्योंकि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने हाल ही में दावा किया है जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं खोले हैं, लेकिन इतना जरूर कहा है कि तीन गढ़वाल मंडल औऱ तीन कुमाऊं मंडल से हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तराखंड में दलित आबादी  18.50 फीसदी से अधिक है, जिनमें मैदानी जिलों देहरादून (2,28,901), हरिद्वार (4,11,274) व ऊधमसिंह नगर (2,38,264) की लगभग नौ लाख की आबादी शामिल है।

वहीं, पर्वतीय जिलों में दलित आबादी लगभग दस लाख है। यही वजह है कि दलित वोट बैंक को लेकर राजनीतिक सक्रियता ज्यादा है।

दबाव और धन के लोभ में सरकार गिराने वालों से कोई गिला नहींः रावत

एक मिनट की मुलाकात से कुमाऊं में बड़ी राजनीतिक उठापठक का अनुमान इसलिए भी पुख्ता होता दिख रहा है, क्योंकि कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने हाल ही में दावा किया है जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं खोले हैं, लेकिन इतना जरूर कहा है कि तीन गढ़वाल मंडल औऱ तीन कुमाऊं मंडल से हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *