राजीव जैन को लेकर सोशल मीडिया पर क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री कार्यकाल में अपने पूर्व सलाहाकर राजीव जैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वक्तव्य जारी किया है।

रावत कहते हैं,राजीव जैन, एक रियल स्टेट व पैतृक व्यवसाय के साथ आगे बढ़ते हुए व्यवसायी हैं, उनके घर व बिजनेस प्रतिष्ठानों सहित उनके सहयोगियों के प्रतिष्ठानों में छापा पड़ा। राजीव जैन एक पारंपरिक कांग्रेस परिवार से हैं और मेरे देहरादून अंचल की राजनीति में सक्रिय होने से पहले से ही कांग्रेस में सक्रिय थे और एक व्यवसायी के रूप में स्थापित थे। अपने मुख्यमंत्रित्व के दौरान मैंने छोटे व्यवसायियों और व्यापार उद्यम के विषय में उनकी जानकारी को देखते हुए उनको अपना सलाहकार बनाया।”

रावत ने कहा,  “छापे को कुछ इस तरह से दिखाया व प्रचारित किया गया कि जैसे मेरे एक राजनीतिक सहयोगी और सलाहकार के घर और प्रतिष्ठानों पर छापा पड़ा है और यह प्रतिष्ठान उन्होंने मेरे प्रभाव से खड़े किए हैं। राजीव जैन के जिन व्यवसायों का उल्लेख है, उनमें से कोई व्यवसाय या कोई संपत्ति राजीव जैन ने मेरे सलाहकार रहते नहीं खरीदी है। शायद भाजपा के शासन के दौरान खरीदी है।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरी दृढ़ता से कह रहा हूं कि मेरे मुख्यमंत्री काल के दौरान राजीव जैन ने कोई व्यवसायिक बड़ी खरीद-फरोख्त नहीं की है। मैं यह भी बताना चाहता हूं कि सन् 2017 के बाद जो लोग मेरी छाया के साथ खड़े होने में भी शंकित रहते हैं, उनमें राजीव जैन भी हैं। हां, वो उन लोगों में सम्मिलित नहीं हुए, जिन्होंने आज की सत्ता के डर से मेरे खिलाफ बोलना प्रारंभ कर दिया था। शायद इसलिये सत्ता की आंखों की किरकिरी बने हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं इस बात को पुनः दोहराना चाहूंगा कि मेरे कार्यकाल में राजीव जैन ने कोई व्यवसायिक लाभ नहीं उठाया है। उस कालखंड में उन्होंने कोई भी ऐसा व्यवसायी कृत्य नहीं किया है। व्यवसाय करना अपराध नहीं है, वो पता नहीं कितनी पीढ़ियों से व्यवसाय कर रहे हैं और आगे की उनकी पीढ़ियां भी व्यवसाय करेंगी, उनके खातों की जांचें भी होंगी, जांच की प्रक्रिया पर मुझे कुछ भी नहीं कहना है।”

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *