By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: क्या हरक सिंह ने माफी मांग ली या हरीश रावत हार गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > क्या हरक सिंह ने माफी मांग ली या हरीश रावत हार गए
ElectionFeaturedPoliticsUttarakhand

क्या हरक सिंह ने माफी मांग ली या हरीश रावत हार गए

Rajesh Pandey
Last updated: January 21, 2022 10:54 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। कुछ दिन पहले रातभर कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे की खबरें चलती रहीं और फिर सुबह हरक सिंह रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक टेबल पर चाय पर चर्चा होती दिखी। हालांकि तब भी यही माना जा रहा था कि चुनाव से पहले हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी होगी। अब हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, वो भी बिना माफी मांगे हुए। अब सवाल उठ रहा है कि क्या हरक सिंह मामले में हरीश रावत हार गए हैं। वहीं, माना जा रहा है कि पिछले दिनों सियासत गरमाने वाला हरीश रावत का ट्वीट भी हरक सिंह की घर वापसी को लेकर ही था, यह अब पुख्ता हो गया है।

छह दिन से हरक सिंह रावत कांग्रेस में ज्वाइनिंग के लिए जोर लगा रहे थे। कहा जा रहा था कि 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हरीश रावत की नाराजगी की वजह से उनको वापस नहीं लिया जा रहा था। पर, अब हरक सिंह कांग्रेस में आ गए हैं, इससे साफ होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी ही कांग्रेस में हार गए हैं, क्योंकि उन्होंने ही हरक सिंह की कांग्रेस में वापसी का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था। हरीश रावत और हरक सिंह के बीच जुबानी जंग सुर्खियां बनी थींं और उन दिनों सियासत की सबसे बड़ी खबरें यही होती थीं।

यशपाल आर्य की घर वापसी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयानों के बाद, पूर्व सीएम रावत ने साफ-साफ कह दिया था कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले, उन सभी को अपने पापों का प्रायश्चित करना होगा, जो उनकी सरकार को संकट में डालने में शामिल रहे। इसके बाद हरीश रावत और हरक सिंह के बीच जुबानी जंग सार्वजनिक होती रहीं।

बाद में, पूर्व सीएम हरीश रावत ने सियासत गरमाने वाला एक ट्वीट किया, इसकी वजह जहां टिकटों का बंटवारा माना जा रहा था, वहीं यह भी कहा जा रहा था कि हरीश रावत कुछ नेताओं की कांग्रेस में एंट्री के पक्ष में नहीं हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव चाह रहे थे कि हरक सिंह कांग्रेस में शामिल हों। इसी बात को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा था।

हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी से साफ है कि हरीश रावत अपनी ही कांग्रेस में हार गए हैं, क्योंकि न तो हरक सिंह ने उनके कहे अनुसार किसी से माफी मांगी है और न ही रावत उनको कांग्रेस में वापस आने से रोक पाए।

 

 

You Might Also Like

दस मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट
मुख्यमंत्री धामी का दुबई दौरा, उत्तराखंड में ₹5450 करोड़ के निवेश के एमओयू
Uttarakhand election: सिसोदिया ने जो दिखाया, क्या वो पहले कभी नहीं दिखा
गुमनाम हीरो गुलाम हसन, जो हैंडलूम उत्पादों में जान फूंकते हैं
शिक्षक रविन्द्र सिंह सैनी ने बच्चों को सिखाने के लिए सीखी गढ़वाली बोली
TAGGED:Harak SInghHarish RawatUttarakhand Chunav 2022Uttarakhand Election 2022Uttarakhnd BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड चुनावः हरक सिंह कांग्रेस में शामिल
Next Article महाराष्ट्र के युवा किसान ने अपने इनोवेशन से दिल जीत लिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?