राजकीय प्राइमरी स्कूल रामगढ़ ने अभिभावकों को दीं बच्चों की अपार आईडी

Rajesh Pandey

डोईवाला। 11 दिसंबर 2024

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ विकासखंड रायपुर में मेगा अपार दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में अभिभावकों को उनके बच्चों की अपार आईडी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान, विद्यालय के विकास से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय में मेगा अपार दिवस का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में बनाई जा रही अपार आईडी के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि अपार आईडी प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें संबंधित छात्र-छात्रा की सम्पूर्ण शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड संजोया जाएगा, जिसे एक क्लिक पर कहीं भी देखा जा सकेगा। साथ ही, इसे डिजिलॉकर (Digilocker) में भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 103 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 93 छात्र-छात्राओं की अपार आईडी मेगा अपार दिवस पर अभिभावकों को उपलब्ध करा दी गई है। शेष नौ छात्र-छात्राओं के आधार उपलब्ध नहीं होने तथा एक छात्रा की डिटेल उसके पूर्व विद्यालय द्वारा ड्रॉप बॉक्स में नहीं डालने के कारण अपार आईडी नहीं बनाई जा सकी।

उन्होंने संबंधित अभिभावकों से अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर जल्द से जल्द विद्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया ताकि उनकी भी अपार आईडी बनाई जा सके।

इसके अतिरिक्त बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, दिसंबर माह में होने वाली चतुर्थ इकाई परीक्षा तथा आगामी शीतकालीन अवकाश पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल अभिभावक आशा देवी, तेज बहादुर, देवेंद्र प्रसाद, मंजू देवी, सरोज पोखरियाल, शोभा, गुलिस्ता, पूजा पुन, गुड़िया, रानी, शबाना, वीरेंद्र, नीतू थापा, वन्दना गुप्ता, प्रमिला, केशवर जहाँ, अंजना, गीता देवी, जसोमति, लक्ष्मी थापा, बिमला थापा, नीलिमा थापा समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *