उत्तराखंड में समूह ग में सरकारी नौकरियां, ऑनलाइन करें आवेदन

Rajesh Pandey

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सचिवालय / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अपर निजी सचिव के रिक्त 99 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है। सात अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमांत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है:-
1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि – 18 जुलाई, 2024
2. ऑनलाइन आवेदन किए जाने की अंतिम तिथि- 07 अगस्त, 2024
3. शुल्क जमा करने के अंतिम तिथि- 07 अगस्त, 2024
4. ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि- 12 अगस्त 2024 से 21 अगस्त 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे) तक

देखें- नियुक्तियों के संबंध में आयोग की विज्ञप्ति

देखें- नियुक्तियों के संबंध में आयोग का विज्ञापन

इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों / निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *